Google Analytics —— Meta Pixel

Jal Shakti Abhiyan: केंद्रीय टीम ने किया जल शक्ति अभियान की समीक्षा, बलौदाबाजार जिले में चल रहे कार्यों की प्रशंसा

Jal Shakti Abhiyan: दिल्ली से बलौदाबाजार पहुंचे जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी एवं मिनिस्ट्री ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्री नई दिल्ली के डायरेक्टर अमित अग्रवाल ने जिले में जल शक्ति अभियान के तहत चल रहे कामकाज की समीक्षा किए। उन्होंने जिले में चल रहे जल संवर्धन कार्यो की प्रशंसा करतें हुए कार्यो पर संतुष्टि जताया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में संबंधित समस्त अधिकारियों के साथ बैठक कर कामकाज के बारे में विस्तृत समीक्षा किए। इस दौरान सेंट्रल बोर्ड रायपुर साइंटिस्ट जी श्रीनाथ भी उपस्थित रहे। अमित अग्रवाल ने राज्य में चल रहे नरवा विकास कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें : Maharashtra: सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों ने जहर पीकर कर ली खुदकुशी, पढ़ें पूरी ख़बर

उन्होंने कहा कि जल संवर्धन के कार्यों में नरवा विकास का कार्यक्रम बेहद ही उपयोगी है। इससे वाटर बॉडी को फिर रिचार्ज करने,भूमिगत जल स्तर में गुणात्मक सुधार के लिए में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कलेक्टर डोमन सिंह ने जल शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिला पंचायत CEO डॉ. फरिहा आलम सिद्धीकी ने पावर पाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से समस्त विभागों के द्वारा चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी केंद्रीय टीम को दी। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा जारी कैलेंडर के बारे में जानकारी दी। इसके तहत 2 जुलाई को केच द रेन पर शपथ कार्यक्रम, 6 जुलाई को स्कूल, कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिता, 8 जुलाई को घर पहुंच पौधा वितरण,13 जुलाई को वन महोत्सव के तहत वृहद वृक्षारोपण एवं 19 अगस्त को 9 नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज के तहत वृक्षारोपण का कार्य निर्धारित है। (Jal Shakti Abhiyan)

जल शक्ति केंद्र हेल्प डेस्क का अवलोकन

इसी तरह मनरेगा के तहत कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि साल 2020-21 में डबरी निर्माण के लिए 541 कार्य स्वीकृत किए गए थे। जिसमें 541 कार्य पूर्ण किए गए । वर्ष 2021-22 में 214 कार्य स्वीकृत किए गए थे। उन में से 119 पूर्ण किया गया। साल 2022 में 48 कार्य स्वीकृत किए गए है। जिसमें कोई भी कार्य पूर्ण नहीं है। इसी तरह तालाब गहरीकरण के साल 2020-21 में 952 कार्य स्वीकृत किए गए। जिसमें से 952 कार्य पूर्ण, साल 2021-22 में 416 स्वीकृत में से 416 पूर्ण, साल 2022-23 में 113 कार्य स्वीकृत किए गए है जिसमें 48 कार्य पूर्ण कर लिए गए है। इसके साथ अमृत सरोवर निर्माण,भू संरक्षण विभाग द्वारा माइक्रो सिंचाई टैंक परियोजना की भी जानकारी दी गई। केंद्रीय टीम ने सर्वप्रथम जिला कार्यालय में जल शक्ति केन्द्र हेल्प डेस्क का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने टेक्नीकल टीम से पोर्टल में एन्ट्री होने वाले समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल किया। (Jal Shakti Abhiyan)

विभिन्न स्थलों का भी अवलोकन

जिले के विभिन्न स्थलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार कार्यालय के वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और नजदीकी जैन के घर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का अवलोकन किया। इसी तरह नगर के देवराहा तालाब में चल रहे तालाब गहरीकरण के कार्य का मुआयना किया। इसके साथ ही भाटापारा के अंतर्गत ग्राम सुमा में गौठानों में हो रहे पौधारोपण और देवरी नाला में बने स्टाप डेम का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, किसानों और अन्य व्यक्तियों से भी बातचीत कर कामकाज के बारे में जानकारी हासिल किया।

आवश्यक सुधार संबंधित फीडबैक रिपोर्ट होगी प्रस्तुत

केंद्रीय टीम दो दिनों तक जिले के विभिन्न स्थलों का मुआयना कर इस संबंध में आवश्यक सुधार संबंधित फीडबैक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इस रिपोर्ट के अनुरूप भविष्य की योजना बनाकर योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर अनुपम तिवारी, डिप्टी कलेक्टर अंशुल वर्मा,जल संसाधन विभाग ईई कसडोल एन.के.पाण्डेय, ईई बलौदाबाजार अनिल राही,लोक निर्माण विभाग ईई टीसी वर्मा,कृषि उप संचालक जोसेफ टोप्पो,पीएचई ईई एच.एस.मरकाम समेत अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!