जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, 4 जवान भी घायल, फारूक अब्दुल्ला ने कहा- आतंकियों को मारना नहीं… गिरफ्तार करना चाहिए

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सेक्टर CRPF की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मुठभेड़ के दौरान 4 जवान घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में 2 CRPF जवान और 2 पुलिसकर्मी शामिल है। बता दें कि शांगुस लार्नू के जंगल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुआ, जहां 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी, जिसमें से 2 आतंकियों को जवानों ने पहले ढेर कर दिया। इसके बाद घर को बम से उड़ा दिया, जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया। घटनास्थल से आतंकी का शव और गोला-बारूद बरामद हुआ है। जम्मू-कश्मीर में 36 घंटे के अंदर ये तीसरा एनकाउंटर है।
यह भी पढ़ें:- भारत के लोगों को धोखा देना कांग्रेस की कार्यप्रणाली बन गई: BJP
इससे पहले 1 नवंबर की रात को बडगाम में आतंकियों ने गैर कश्मीरियों पर हमला किया था, जिसमें उत्तरप्रदेश के दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। ये बडगाम में जल जीवन प्रोजेक्ट के तहत काम कर रहे थे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बडगाम में मजदूरों पर हुए आतंकी हमले पर कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। कैसे यहां सरकार बन गई है और ये हो रहा है। मुझे तो शक है कि यह वो लोग तो नहीं कर रहे हैं, जो इस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं? ये पहले क्यों नहीं हो रहा था? यह सब एक संकट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। (Jammu Kashmir Encounter)
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार बनने के बाद आतंकी हमलों में तेजी क्यों आई। सरकार बनने से पहले आतंकी हमलों में तेजी क्यों नहीं आई। इसकी जांच होनी चाहिए। अब्दुल्ला ने कहा कि आतंकी को मारा नहीं जाना चाहिए, बल्कि उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए, ताकि पता लगाया जा सके कि क्या सरकार को अस्थिर करने का काम किसी एजेंसी को सौंपा गया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फल-फूल रहा था। आतंकवाद अपने सबसे निचले स्तर पर था। इसलिए मैं जांच की मांग कर रहा हूं। (Jammu Kashmir Encounter)
वहीं बडगाम आतंकी हमले के लिए श्रीनगर सांसद रूहुल्लाह मेहदी ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मजहामा बडगाम में नागरिकों पर आतंकवादी हमले की खबर से दुखी हूं। पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। भाजपा सरकार जो सीधे तौर पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को नियंत्रित करती है, उन्हें इन बार-बार की विफलताओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। साथ ही पूछना चाहता हूं कि हालिया चुनावों के तुरंत बाद इन हमलों में अचानक इतनी बढ़ोतरी क्यों हुई? (Jammu Kashmir Encounter)
वहीं JKNC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी उपराज्यपाल के पास है और अगर वहां आतंकी हमले हो रहे हैं तो भाजपा को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मैं कह रहा हूं कि पाकिस्तान से आतंकी आ रहे हैं, आप उन्हें क्यों नहीं रोक रहे हैं? मोदी सरकार क्या कर रही है? उन्हें रोकना, उन्हें गिरफ्तार करना सरकार की जिम्मेदारी है। यह नरेंद्र मोदी सरकार की नाकामी है कि वे आतंकियों को रोक नहीं पा रहे हैं। (Jammu Kashmir Encounter)



