Google Analytics —— Meta Pixel

PWD-RES के उपभियंता, MLB के व्याख्याता समेत पुत्रीचौरा, गम्हरिया और बुनियादी स्कूल के भृत्यों को नोटिस जारी, पढ़ें पूरी खबर

Jashpur Deputy Election Officer: जशपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने पर लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता रंजित वैलेंटाइन एक्का, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जशपुर के उप अभियंता अनुज केरकेट्टा, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.विद्यालय जशपुर के व्याख्याता सिकन्दर भगत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया के भृत्य कलिन्दर राम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुत्री चौरा के भृत्य महावीर भगत और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुनियादी जशपुर के भृत्य संजय कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- दुनिया में विश्व बंधु के रूप में भारत की छवि और भी मजबूत हुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बता दें कि कार्यालयीन आदेश 12 जनवरी 2025 के द्वारा नगरी निकायों के निर्वाचनों में उपयोग के लिए EVM मशीनों का फस्ट लेवल चेकिंग का कार्य 13 से 16 जनवरी तक किये जाने के संबंध में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें लोक निर्माण विभाग जशपुर के उप अभियंता रंजित वैलेंटाइन एक्का, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जशपुर के उप अभियंता अनुज केरकेट्टा, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.विद्यालय जशपुर के व्याख्याता सिकन्दर भगत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया के भृत्य कलिन्दर राम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुत्री चौरा के भृत्य महावीर भगत और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुनियादी जशपुर के भृत्य संजय कुमार 13 जनवरी को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे, जो कि अत्यंत खेद का विषय है। (Jashpur Deputy Election Officer)

महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही

इन्होंने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरती है, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के सर्वथा विपरीत है। उप निर्वाचन अधिकारी ने जारी पत्र में कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों के उक्त कृत्य के लिए क्यों ने उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर स्वतः उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किए हैं। नहीं तो एकपक्षीय कार्रवाई करने की बात कही। (Jashpur Deputy Election Officer)

Back to top button
error: Content is protected !!