Google Analytics —— Meta Pixel

दुनिया में विश्व बंधु के रूप में भारत की छवि और भी मजबूत हुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM on Meteorological Department: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस के समारोह में भाग लिया और ‘मिशन मौसम’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के 150 साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये केवल भारतीय मौसम विभाग की यात्रा नहीं है, ये हमारे भारत में आधुनिक साइंस और टेक्नोलॉजी की भी यात्रा है। IMD ने न केवल करोड़ों भारतीयों की सेवा की है, बल्कि भारत की वैज्ञानिक यात्रा का भी प्रतीक बना है।

यह भी पढ़ें:- PWD-RES के उपभियंता, MLB के व्याख्याता समेत पुत्रीचौरा, गम्हरिया और बुनियादी स्कूल के भृत्यों को नोटिस जारी, पढ़ें पूरी खबर

PM मोदी ने कहा कि किसी भी देश के वैज्ञानिक संस्थानों की प्रगति विज्ञान के प्रति उसकी जागरूकता को दिखाती है। वैज्ञानिक संस्थाओं में अनुसंधान और नवाचार नए भारत के स्वभाव का एक हिस्सा है। इसलिए पिछले 10 सालों में IMD की आधारभूत संरचना और तकनीक का भी अभूतपूर्व विकास हुआ है। भविष्य में भारत मौसम की हर परिस्थिति के लिए तैयार रहे, भारत एक क्लाइमेट स्मार्ट राष्ट्र बने इसके लिए हमने ‘मिशन मौसम’ भी लॉन्च किया है वैज्ञानिक संस्थाओं में रिसर्च और इनोवेशन नए भारत के स्वभाव का हिस्सा है। इसलिए पिछले 10 सालों में IMD के इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नॉलजी का भी अभूतपूर्व विस्तार हुआ है।  (PM on Meteorological Department) 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत एक क्लिकमेट स्मार्ट राष्ट्र बने इसके लिए हमने ‘मिशन मौसम’ भी लांच किया है। मिशन मौसम टिकाऊ भविष्य और भविष्य की तैयारी को लेकर भारत की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। मौसम विज्ञान किसी भी देश की आपदा प्रबंधन क्षमता का सबसे जरूरी सामर्थ्य होता है। प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम से कम करने के लिए हमें मौसम विज्ञान की कार्यकुशलता को अधिकतम करने की आवश्यकता होती है। भारत ने लगातार इसकी अहमियत को समझा है। आज हम उन आपदाओं की दिशा को मोड़ने में कामयाब हो रहे हैं जिन्हें पहले नियति कहकर छोड़ दिया जाता था। (PM on Meteorological Department)

PM मोदी ने कहा कि ‘मिशन मौसम’ भारत को एक जलवायु स्मार्ट राष्ट्र बनाने का एक प्रयास है। साथ ही, यह मिशन एक स्थायी भविष्य में भी योगदान देगा। देशवासियों का जीवन आसान बन सके और उन्हें मौसम की सटीक जानकारी मिले, हमारा मौसम विभाग इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। हमने आपदा प्रबंधन में मौसम विज्ञान की अहमियत को समझा है और यही वजह है कि आज हम आपदाओं से और बेहतर तरीके से निपट रहे हैं। अपनी पिछली उपलब्धियों के आधार पर हम मौसम विज्ञान से संबंधित पहलुओं को और अधिक आधुनिक बनाना चाहते हैं। (PM on Meteorological Department)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा फ्लैश फ्लड गाइडेंस सिस्टम नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को भी सूचनाएं दे रहा। हमारे पड़ोस में कहीं कोई आपदा आती है, तो भारत सबसे पहले मदद के लिए उपस्थित होता है। इससे विश्व में भारत को लेकर भरोसा भी बढ़ा है। दुनिया में विश्व बंधु के रूप में भारत की छवि और भी मजबूत हुई है। हमारे पड़ोस में कहीं कोई आपदा आती है, तो भारत सबसे पहले मदद के लिए उपस्थित होता है। इससे विश्व में भारत को लेकर भरोसा भी बढ़ा है। दुनिया में विश्व बंधु के रूप में भारत की छवि और भी मजबूत हुई है। मौसम विज्ञान प्रौद्योगिकी में प्रगति के कारण हमारी आपदा प्रबंधन क्षमताओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह प्रगति हमारे देश और वैश्विक समुदाय के लिए लाभदायक साबित हुई है। (PM on Meteorological Department)

Back to top button
error: Content is protected !!