Google Analytics —— Meta Pixel

Jashpuria Sur: बच्चों के जशपुरिया सुरों से मंत्रमुग्ध हुए मुख्यमंत्री, कहा- इसकी रिकॉर्डिंग मुझे भेजना

Jashpuria Sur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुनकुरी के स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचे, जहां बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्वागत जशपुरिया धुन में लयबद्ध सादरी बोली के सुंदर गीत से किया। इसे सुनकर मुख्यमंत्री सहित वहां उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने शासन की योजनाओं नरवा गरुवा घुरूवा बाड़ी, गोधन योजना, किसान न्याय योजना का लाभ उठाने सभी को प्रेरित करते हुए गीत के बोल-‘भूमि न्याय योजना बड़ा है निराला, गोधन है योजना लोक लुभावना, लाभ उठावा भैया, लाभ उठावा बहिन’ गाए, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री बहुत प्रसन्न हुए।

यह भी पढ़ें:- CM Played Games : मुख्यमंत्री ने बच्चों संग लूडो, कैरम और चेस पर हाथ आजमाया, अंक ज्ञान का खेला खेल

बच्चों ने ‘हमर मझे आई गैलें हमर अगुवा, डगर देखइया’ जैसे शब्दों से स्थानीय सादरी बोली में मुख्यमंत्री का स्वागत करके समां बांध दिया। तबला, ढोलक, मांदर, हारमोनियम समेत अन्य अन्य कर्णप्रिय वाद्यों पर बच्चों की प्रस्तुति की मुख्यमंत्री और वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकगण ने ताली बजा कर सराहना की। गीत के धुन और बोल स्कूल के संगीत शिक्षक संजय समीर मिंज ने तैयार किए थे। मुख्यमंत्री ने गीत की समाप्ति पर प्रसन्न होकर बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता से कहा इसकी रिकॉर्डिंग मुझे भेजना। (Jashpuria Sur)

CM ने छात्रों के खेला खेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुनकुरी स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों संग खेल के मूड में नजर आए। मुख्यमंत्री ने स्कूल के प्रांगण में बच्चों के आग्रह पर पिठ्ठुल पर गेंद मारी। उन्होंने पहले ही थ्रो में अचूक निशाना लगाते हुए पिठ्ठुल के सारे पत्थर गिरा दिए, जिसे देख मुख्यमंत्री और बच्चों के संग उपस्थित सभी लोग खिलखिला के हंस पड़े। मुख्यमंत्री ने स्कूल में कक्षा पांचवी में पढ़ रही वैष्णवी, प्राची और अल्फिया के साथ सांप सीढ़ी खेलते हुए पासा फेंका। उन्होंने बच्चों के आग्रह पर उनके साथ कैरम की गोटी को भी स्ट्राइक किया।

CM ने बच्चों को बताए शतरंज के गुर

शतरंज खेल रही प्रीति की चालों को मुख्यमंत्री ने बड़े गौर से ठहर कर देखा और उसे शतरंज के गुर बताए। मुख्यमंत्री ने बच्चों संग लूडो खेलते हुए पासा फेंका। बच्चों में मुख्यमंत्री संग सेल्फी और फोटो की होड़ लगी रही। उन्होंने यहां भी बच्चों की तमन्ना पूरा करते हुए उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचाए। समर कैम्प में नन्हे शौर्यक और कृत कृष्णा के आग्रह पर अंक ज्ञान परखने का खेल भी खेला। अंक ज्ञान खेल में जीतने पर मुख्यमंत्री को शौर्यक ने गिफ्ट भी दिया। (Jashpuria Sur)

Back to top button
error: Content is protected !!