Google Analytics —— Meta Pixel

Double Murder Case : बदायूं कांड का दूसरा आरोपी जावेद भी गिरफ्तार, मासूमों की बेरहमी से हत्या के बाद था फरार

Budaun Double Murder Case : उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों को मौत के घाट उतारने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार हो गया है। बेरहमी से मासूमों की जान लेने वाले मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। वहीं 25 हजार का इनामी आरोपी जावेद फरार चल रहा था, जिसे बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि जावेद ने बरेली बस अड्डे के पास सरेंडर किया, जिसके बाद उसे बदायूं ले जाया गया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अब तक हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग, लगातार एक्शन जारी

बरेली बस अड्डे पर पकड़ा गया
सोशल मीडिया पर जावेद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उससे कांड के बारे में सख्ती से पूछते नजर आ रहे हैं। जावेद वीडियो में बताता है कि बदायूं में कांड के बाद से वह दिल्ली भाग गया था। कई लोगों ने उसे फोन कर बताया। वह बरेली में सरेंडर के इरादे से आया। (Budaun Double Murder Case)

साजिद का हो चुका एनकाउंटर
बरेली के सैटेलाइट बस स्टैंड से जावेद को पकड़ा गया है। वायरल वीडियो में जावेद खुद को बेगुनाह करार देता है। उसने कहा कि आरोपी साजिद उसका सगा बड़ा भाई है और खुद उसका कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि साजिद को पुलिस ने हत्याकांड के बाद ही रात में मुठभेड़ में मार गिराया था। (Budaun Double Murder Case)

Back to top button
error: Content is protected !!