Google Analytics —— Meta Pixel

JCCJ ने जारी की 9 प्रत्याशियों की एक और सूची, इन सीटों पर उम्मीदवारों को मिला मौका

रायपुर। जोगी कांग्रेस (JCCJ ) ने उम्मीदवारों की दसवीं लिस्ट जारी की है। इनमें दो नामों में बदलाव किया गया है। भटगांव और दुर्ग शहर में प्रत्याशियों की लिस्ट संशोधित की गयी है। जोगी कांग्रेस की 10वीं लिस्ट में कुल 9 नाम हैं। इनमें रायपुर उत्तर से मंशु निहाल, बैकुंठपुर से दुर्गेश साहू को प्रत्याशी बनाया गया है।

देखिये लिस्ट

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के खेतों में किसानों के साथ नजर आए राहुल गांधी, सीएम बघेल के साथ काटी फसल

बता दें कि, पहले चरण के मतदान को ध्यान में रखकर पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट और दंतेवाड़ा जैसी 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। यह सूची आज पार्टी के महामंत्री महेश देवांगन ने जारी की, जिसमें पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के सामने राजनांदगांव में शमशुल आलम को मैदान में उतारा गया है। वहीं, मंत्री मो. अकबर के सामने सुनील केसरवानी को टिकट दी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!