Google Analytics —— Meta Pixel

I.N.D.I.A गठबंधन से नीतीश कुमार को दिया PM पद का ऑफर: JDU प्रवक्ता केसी त्यागी

JDU Spokesperson KC Tyagi: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच JDU प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन ने प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया था, लेकिन JDU ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का अनुमोदन किया। INDIA गठबंधन द्वारा ऑफर देने का सबूत हमारे पास मोबाइल फोन में है। किसी ने नाम जानना चाहा तो हम बताएंगे। यह ऑफर चार जून को परिणाम आने के बाद आया। ऑफर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ और सहयोगी पार्टी से आया। 

यह भी पढ़ें:- लोखंडी स्थित ओवरब्रिज के पास मिली युवक की लाश, सिर में चोट के निशान, शरीर भी जला हुआ

JDU प्रवक्ता त्यागी ने कहा कि चुनाव नतीजों की घोषणा होते ही INDIA गठबंधन के बड़े-बड़े नेता और कांग्रेस नीतीश कुमार और JDU को अपनाने में लग गए, जो नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें प्रधानमंत्री पद का ऑफर आया। इस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि वे झूठ बोलते हैं। वहीं कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि वे कुछ भी कह सकते हैं क्योंकि उनका दोबारा मन बन रहा होगा कि वे वापस आ जाए। ऐसी राजनीति हमें नहीं चाहिए। हमारे पास और भी नेता हैं और अगर उनका मानना है तो उन्हें INDIA गठबंधन में आना चाहिए और देशहित की बात करनी चाहिए। (JDU Spokesperson KC Tyagi)

RJD ने किया पलटवार

इधर, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जबकि आरजेडी सांसद मीसा भारती ने भी कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं उस मीटिंग में नहीं थी। ये तो केसी त्यागी ही बता सकते हैं। किस नेता ने उन्हें ऑफर दिया है। RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि केसी त्यागी प्रस्ताव देने वाले का नाम बताएं। बड़ी बात यह कि राजनीति न एक दिन में शुरू होती है और न एक दिन में खत्म। केसी त्यागी जो कह रहे हैं उसको तथ्यों के साथ सामने लाए। आप जुमलेबाज पार्टी के साथ हैं। इसलिए आप भ्रम और जुमलेबाजी करके अपनी राजनीतिक स्थिति को बनाए रखना चाहते हैं। इसे लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। (JDU Spokesperson KC Tyagi)

Back to top button
error: Content is protected !!