Google Analytics —— Meta Pixel

झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने दिया विवादास्पद बयान, कहा- पहले शरीयत, फिर संविधान

Minister Hafizul Hasan: झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने एक विवादास्पद बयान दिया है, जिस पर बवाल मच गया है। मंत्री ने कहा पहले शरीयत, फिर संविधान है। मंत्री ने शरीयत को दिल और संविधान को हाथ में रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुसलमान अपने सीने में कुरान और हाथ में संविधान रखते हैं। हम पहले शरीयत और उसके बाद संविधान को महत्त्व देते हैं। इस पर विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस बयान पर उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:- कानून की रक्षा के लिए रक्षक हैं… हमें भक्षक नहीं चाहिए: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि आज कांग्रेस और JMM के लोग जो संविधान की कॉपी जेब में रखकर घूमते हैं और कहते हैं कि हम संविधान के रक्षक हैं, ये एक तरह का मजाक है। वास्तविकता क्या है वह हफीजुल हसन अंसारी के मुंह से निकली। वे शरीयत को संविधान से ऊपर मानते हैं। भाजपा मांग करती है कि कांग्रेस, JMM इस पर स्पष्टीकरण दे और ऐसे मंत्री को मंत्री पद से हटाया जाए। कांग्रेस और JMM स्पष्ट करें कि वे इस बयान से सहमत हैं या असहमत। (Minister Hafizul Hasan)

नेता प्रतिपक्ष ने शेयर किया वीडियो

नेता प्रतिपक्ष ने मंत्री का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मंत्री हफीजुल हसन के लिए संविधान नहीं, शरीयत मायने रखता है, क्योंकि ये अपने ‘लक्ष्य’ के प्रति स्पष्ट हैं और सिर्फ अपने कौम के प्रति वफादार। चुनाव के समय इन्होंने गरीब, दलित, आदिवासियों के सामने हाथ जोड़कर वोट मांगा और अब अपना इस्लामिक एजेंडा चलाने की कोशिश कर रहे हैं। हफीजुल की यह कट्टर सोच पूरे प्रदेश विशेषकर संथाल परगना की सांस्कृतिक पहचान और आदिवासी अस्मिता के लिए खतरा बनती जा रही है। संवैधानिक पद पर बैठा कोई भी व्यक्ति अगर कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देता है, तो वह न सिर्फ वर्तमान, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है। (Minister Hafizul Hasan)

हसन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस विषय में राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर सभी पक्षों के नेताओं को आत्ममंथन करने की जरूरत है। शरीयत, बाबासाहब द्वारा रचित संविधान की मूल भावना के विपरीत है। अगर राहुल गांधी और हेमंत सोरेन में संविधान के प्रति सच्ची आस्था है, तो उन्हें तुरंत हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मंत्री का यह बयान बाबा आंबेडकर के संविधान का सीधा अपमान करना है। INDIA गठबंधन के नेताओं के लिए संविधान सिर्फ एक मुखौटा है, असली एजेंडा तुष्टिकरण है। (Minister Hafizul Hasan)

कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए: भाजपा

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा कि हमने नहीं उन्होंने खुद कहा कि शरिया मेरे दिल में है और संविधान मेरे हाथ में है। मैं शरिया को पहले मानूंगा और संविधान को बाद में मानूंगा। यह देश बाबा साहब अंबेडकर के संविधान से चलता है। यह मेरे धार्मिक ग्रंथ और कानून के हिसाब से नहीं चलेगा। कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए, क्योंकि झारखंड में वे JMM के साथ गठबंधन में हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हम सभी को संविधान का सम्मान करना चाहिए। संविधान की 75 साल की यात्रा पर दिल्ली में कई कार्यक्रम भी हुए हैं। अगर कोई संविधान के खिलाफ ऐसी बात बोलता है तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यह निंदनीय है। (Minister Hafizul Hasan)

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने साधा निशाना

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान से ऊपर शरीयत को माना जा रहा है। इनके लिए संविधान दिखावा मात्र है। INDIA गठबंधन के नेता तुष्टिकरण की राजनीति में अंधे हो चुके हैं। उन्हें संविधान, कानून और न्याय से कोई सरोकार नहीं बचा है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि INDIA गठबंधन के नेता तुष्टिकरण की राजनीति में पागल हो चुके हैं, इनका इतिहास ही बाबा साहेब और उनके बनाए संविधान का अपमान करने का रहा है। (Minister Hafizul Hasan)

मंत्री हफीजुल हसन ने दी सफाई

वहीं विवाद बढ़ते देख झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने ‘मैं नहीं हम’ कहा है। आप मेरा पूरा बयान देखिए। मैं मंत्री हूं, हम में सभी शामिल हैं। मंत्री संविधान में विश्वास करता है और उसी के अनुसार काम करता है। शरीयत का भी अपना स्थान है। लोग हनुमान जी को अपने दिल में रखते हैं। यह कहने का एक तरीका है। मैंने भी कुछ ऐसा ही कहा। सब लोग इसे तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। जब आप मेरा पूरा 5-6 मिनट का भाषण देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि मैंने क्या कहा था। शरीयत इस्लामी कानून है। यह इस्लामिक समाज में रहने के नियमों का एक समूह है, जिसे मुसलमान बहुत ज्यादा मानते हैं। (Minister Hafizul Hasan)

Back to top button
error: Content is protected !!