Google Analytics —— Meta Pixel

कानून की रक्षा के लिए रक्षक हैं… हमें भक्षक नहीं चाहिए: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

CM Mamata Banerjee Statement: पश्चिम बंगाल में भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा यानी ISF के सदस्यों और समर्थकों ने वक्फ संशोधन अधिनियम को निरस्त करने की मांग को लेकर सियालदह में विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान कस्बे में सुरक्षाबल की तैनाती की गई है। स्थिति शांतिपूर्ण है। बता दें कि धुलियान में 11 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं जंगीपुर सब डिवीजन में सुरक्षाकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जंगीपुर में भड़की हिंसा के बाद सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल में हिंसक प्रदर्शन जारी, बीजेपी ने ममता सरकार को जमकर घेरा

बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती के आदेश के बाद मुर्शिदाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साउथ बंगाल फ्रंटियर के DIG PRO नीलोत्पल कुमार पांडे ने हिंसा के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर कहा कि जब मुर्शिदाबाद के दो थाना क्षेत्रों, सुती और समसेरगंज में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी तो प्रशासन के अनुरोध पर हमने अपने जवानों को तैनात किया था। अगले दिन हमने और जवानों को तैनात किया। मुर्शिदाबाद के दो थाना क्षेत्रों में हमारी 9 कंपनियां तैनात हैं। हम सभी हॉटस्पॉट में मौजूद हैं। प्रशासन की तरफ से आदेश आया था। उस समय सिर्फ दो कंपनियां तैनात की गई थी, क्योंकि हमें तुरंत जवाब देना था। लोग डरे हुए हैं, यह सच है। (CM Mamata Banerjee Statement)

कानून को अपने हाथ में न लें: CM ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पहला बैसाख से पहले, मैं आप सभी से कहूंगी कि सभी को अनुमति के साथ शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन कृपया, चाहे आप A, B, C, D, E, F, G, H कोई भी हों, कानून को अपने हाथ में न लें। कानून की रक्षा के लिए उसके रक्षक हैं, हमें कानून के भक्षक नहीं चाहिए। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि केंद्रीय बलों की तैनाती के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी स्थिति ऐसी नहीं है कि हिंदू सिर उठाकर आजादी से रह सकें। मुर्शिदाबाद जिले से भागकर शरणार्थी के रूप में मालदा गए लोग अभी भी लौटने को तैयार नहीं हैं। बंगाल के हिंदू समझ गए हैं कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को लाइट बांग्लादेश बनाने में सफल हो गई हैं। (CM Mamata Banerjee Statement)

एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना होगा: मजूमदार

मजूमदार ने कहा कि लोगों को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना होगा। हम वादा करते हैं कि भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को सीधे तौर पर बाहर निकालने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार और पुलिस की होगी। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत की संवैधानिक व्यवस्था के तहत क्या ममता बनर्जी यह अनुमति देंगी कि कोई जिला पंचायत पश्चिम बंगाल विधानसभा के कानून को न माने? तो कोई राज्य कैसे केंद्र सरकार के कानून को नहीं मान सकता है? यह साफ दर्शाता है कि INDI गठबंधन और ममता बनर्जी के लिए संविधान का कोई महत्व नहीं है। पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी के शासनकाल में उपद्रवी तत्वों के हाथों से होते हुए अराजकता की ओर बढ़ता जा रहा है। (CM Mamata Banerjee Statement)

कोर्ट ने CAPF को पूरी आजादी दी है: सुवेंदु

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि डिवीजनल बेंच ने सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए CAPF को पूरी आजादी दी है। ममता बनर्जी के लिए यह शर्म की बात है कि मुर्शिदाबाद के हिंदू लोग अपना घर छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए मालदा जा रहे हैं। यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। यहां न नौकरी, न स्वास्थ्य, न शिक्षा व्यवस्था है, सिर्फ वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण है। हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता है, हिंदुओं की हत्या की जाती है, हिंदुओं की दुकानें लूटी जाती हैं, हिंदुओं के मंदिर तोड़े जाते हैं और आप कह रहे हैं कि हिंदू भड़का रहे हैं। चुनाव के समय चुनाव आयोग को राष्ट्रपति शासन में चुनाव कराना चाहिए। (CM Mamata Banerjee Statement)

हम जिहादियों से लड़ने के लिए तैयार: सुवेंदु अधिकारी

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हम जिहादियों से लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन बंगाल में बिना राष्ट्रपति शासन के चुनाव नहीं हो सकते, जहां हिंदू 50% से कम हैं, ये लोग उस बूथ पर हिंदुओं को वोट नहीं देने देंगे चुनाव की पूर्व संध्या पर चुनाव आयोग को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग करनी चाहिए। इधर, झारखंड के हजारीबाग स्थित बरकट्ठा में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद प्रभावित इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि एक यज्ञ हो रहा था और उसका शोभा यात्रा निकाला जा रहा था। इसी दौरान मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, पत्थरबाजी हुई और फिर कुछ लोगों ने पुआल के ढेर में आग लगा दी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। FIR दर्ज की जाएगी। (CM Mamata Banerjee Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!