पश्चिम बंगाल में हिंसक प्रदर्शन जारी, बीजेपी ने ममता सरकार को जमकर घेरा

Violence in West Bengal: पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में वक्फ बिल के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने मालदा के मोथाबारी में हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की। साथ ही कहा कि स्थिति बहुत तनावपूर्ण और खराब है। केंद्रीय बल को लंबे समय तक यहां रखकर स्थिति को सुधारा जा सकता है, केंद्रीय बल को हटाने जैसी स्थिति नहीं है। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा कि वे पहल करें और केंद्र से कहें कि यहां CRPF तैनाती हो और जब तक स्थिति सामान्य न हो जाए तब तक केंद्रीय बल यहां रहें। हमारी मांग है कि शांति स्थापित होनी चाहिए, राज्य सरकार इसके लिए कार्रवाई करे।
यह भी पढ़ें:- RLJP ने NDA से तोड़ा गठबंधन, पशुपति पारस ने कहा- हम बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार
पश्चिम बंगाल की भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि यहां कानून व्यवस्था किसके हाथ में है? मुख्यमंत्री कहां हैं? आज पश्चिम बंगाल की हमारी अभिभावक कहां हैं? वह पुलिस मंत्री भी हैं। वह क्या कर रही हैं? एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ ट्वीट करके छोड़ दिया। पहले मुर्शिदाबाद में हुआ और अब भांगर में हो रहा है। पुलिस के सामने पुलिस की गाड़ियां जलाई जा रही हैं, सब जल रहा है और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है, क्योंकि ऊपर से मुख्यमंत्री का आदेश है कि कुछ मत करो, उन्हें करने दो, क्योंकि यह उनकी वोट बैंक की राजनीति है। 2025 में देश में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जहां हिंदू लोग पलायन कर रहे हैं, यह बहुत शर्म की बात है, मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए भी शर्म की बात है। (Violence in West Bengal)
ममता बनर्जी सब के लिए जिम्मेदार: भाजपा
भाजपा नेता लॉकेट ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सब के लिए जिम्मेदार हैं। वह खुलेआम कह रही हैं कि हम वक्फ बिल को स्वीकार नहीं करते हैं, क्या पश्चिम बंगाल भारत से अलग है? उन्हें वक्फ बिल को स्वीकार करना होगा। मुर्शिदाबाद में जो कुछ भी हुआ है, पश्चिम बंगाल में सनातनियों और हिंदुओं के खिलाफ जो अत्याचार और लूट हो रही है, उसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। पश्चिम बंगाल की स्थिति को देखते हुए ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह पश्चिम बंगाल को लंदन जैसा बनाएंगी, लेकिन उन्होंने इसे बांग्लादेश बना दिया है। भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा कि हिंदुओं का घर जल रहा है और हिंदुओं की मां-बहनों पर अत्याचार हो रहे हैं। पुलिस की गाड़ियों में आग लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद ईद-उल-फितर के मंच से बोलकर आई थी कि हम वक्फ संशोधन विधेयक को यहां लागू होने नहीं देंगे। TMC के नेता वक्फ संपत्ति हड़प चुके हैं। क्या पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का जन्म लेना गुनाह है ? (Violence in West Bengal)
धर्म के नाम पर समाज को बांटती है CM:भट्टाचार्य
भाजपा सांसद भट्टाचार्य ने कहा कि क्या ये लोग जानबूझकर भारत के संविधान का विरोध कर रहे हैं? ममता बनर्जी की राजनीति धर्म के नाम पर समाज को बांटती है। 30% वोट पाकर अगर ममता बनर्जी सोचती हैं कि वे आने वाला चुनाव भी जीत जाएंगी तो यह उनकी भूल है। आज मुर्शिदाबाद से हिंदू अपने परिवार को लेकर पलायन कर रहे हैं, क्योंकि पुलिस उन्हें सुरक्षा नहीं दे रही है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कार्रवाई करने के बजाय ममता बनर्जी और उनकी सरकार न केवल दंगाइयों को बचा रही है। साथ ही हिंदू पक्ष के पीड़ितों को भी अपमानित कर रही है। कुणाल घोष बोलते हैं कि BSF हिंसा के लिए जिम्मेदार है, इसका मतलब है कि दंगाइयों को क्लीन चिट। सिद्दीकुल्लाह चौधरी और बापी हलदर ने धमकियां दी। (Violence in West Bengal)
ममता बनर्जी की संवेदना दंगाइयों के साथ: पूनावाला
उन्होंने कहा कि फिरहाद हकीम का कहना है कि यह पलायन नहीं है, वे बस एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। यह दिखाता है कि पश्चिम बंगाल में वक्फ के नाम पर हुई हिंसा को राज्य का समर्थन प्राप्त था। ममता बनर्जी का 18 फरवरी 2025 का बयान भी सामने आया है, जिसमें वह खुद दंगाइयों और एक वोट बैंक को भड़का रही हैं कि वे संसद द्वारा संवैधानिक रूप से पारित किसी चीज पर इस तरह से आंदोलन करें। यह दिखाता है कि ममता बनर्जी और उनकी सरकार की संवेदना केवल दंगाइयों के साथ हैं। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मुर्शिदाबाद की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आज वहां के हिंदू परिवार पलायन कर रहे हैं। वहां पुलिस के सामने भीड़ ने एक घर में घुसकर पिता-पुत्र की हत्या कर दी और 16 पुलिसवालों को घायल कर दिया। इसके बावजूद राज्य सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। यह राज्य के द्वारा प्रायोजित है। देश के अल्पसंख्यक और पसमांदा वक्फ का स्वागत कर रहे हैं। (Violence in West Bengal)
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दी प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मेरी यह मांग है कि इस तरह के विस्फोटों और गोलीबारी की घटनाओं के बाद NIA को मुर्शिदाबाद में जांच करनी चाहिए, क्योंकि ये राष्ट्र विरोधी गतिविधियां हैं, जहां भी हिंदू अल्पसंख्यक हैं, वे हिंदुओं को वोट नहीं देने देते हैं, और इसलिए लोकतंत्र की खातिर चुनाव राष्ट्रपति शासन के तहत होने चाहिए। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर कहा कि कोई भी राज्य सरकार केंद्र सरकार के कानून के खिलाफ नहीं जा सकती। अगर वे ऐसा कह रहे हैं तो संविधान खतरे में है। यह बाबासाहेब के संविधान का अपमान है। मुर्शिदाबाद की घटना पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मैंने सुना है कि वहां से हिंदू पलायन कर रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से भी हिंदू पलायन करेंगे। (Violence in West Bengal)
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा
बाबा बागेश्वर ने कहा कि हिंदू डरे हुए हैं। यह सब पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। यह देश और खासकर हिंदुओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि हिंदू एकजुट नहीं हैं, लेकिन मेरा मानना है कि जल्द ही ये सब बंद हो जाएगा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुर्शिदाबाद की घटना पर कहा कि नफरत फैलाने और दंगे कराने वाले संगठनों को क्यों DJ चलाकर मस्जिदों के सामने से जुलूस निकालने की इजाजत दी जाती है? यह इजाजत नहीं देनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइंस का पालन नहीं हो रहा है। अगर ईमानदारी के साथ सरकार सुप्रीम कोर्ट की सभी गाइड लाइंस का पालन करे तो दंगे नहीं होंगे। यह डबल इंजन सरकार की मानसिकता है। (Violence in West Bengal)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नाटक कर रही: अधीर रंजन
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा कि मुर्शिदाबाद से हिंदू बिल्कुल पलायन नहीं कर रहे हैं, बल्कि ये लोग जानकर पलायन करवा रहे हैं। ये लोग जानकर माहौल खराब कर रहे हैं, ताकि वहां राष्ट्रपति शासन लग जाए। अंग्रेजों के जमाने से प्रशासन चाहता है कि हमेशा कोई न कोई विरोध प्रदर्शन हो और थोड़ी बहुत हिंसा हो जाए, ताकि ये वहां अपना पूरा बल लगाकर कई लोगों का हौंसला तोड़ दें। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नाटक कर रही हैं, वह धर्मनिरपेक्ष होने का दिखावा करती हैं। बंगाल सरकार भाजपा को आम मुसलमानों को जिहादी कहने का मौका दे रही है और इससे किसको फायदा होता है? टीएमसी और भाजपा को इससे फायदा होता है। मेरा मानना है कि दंगे वहीं होते हैं जहां सरकार चाहती है। एक बार गोधरा में ऐसा हुआ, क्योंकि सरकार चाहती थी। यह बंगाल में भी हो रहा है, क्योंकि सरकार चाहती है। (Violence in West Bengal)



