नक्सलवाद पर PCC चीफ दीपक बैज का तंज, कहा- भाजपा सरकार में बढ़ी नक्सल घटनाएं

Deepak Baij on Naxalism: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर फिर बयानबाजी तेज हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी की अगर नीयत साफ होती तो वह टारगेट किलिंग की बात नहीं करते। ये कांग्रेस सरकार के दौरान भी किलिंग की बात करते थे, लेकिन अब भाजपा के नेता खुद सुरक्षित नहीं हैं। ना जनता और अन्य दल के नेता सुरक्षित है। भाजपा अब बताए कि कौनसी किलिंग हो रही है? समस्याओं का समाधान हमारे सरकार में हुआ था। हमारे शासनकाल में बस्तर शांत था। भाजपा बस्तर की जनता को सुरक्षित रखने में असमर्थ है। BJP सरकार में ज्यादा हत्याएं हो रही है।

यह भी पढ़ें:- PCC चीफ दीपक बैज का साय सरकार को चुनौती, कहा- अगर हिम्मत है तो आरक्षण संशोधन विधेयक कराए लागू

बैज ने कहा कि बीजेपी ना अपने दल के नेताओं को सुरक्षित रख पा रही है। ना ही किसी और दल की। अगर उस समय टारगेट किलिंग होती थी तो अभी कौन सी किलिंग हो रही है। कांग्रेस सरकार के दौरान नक्सल घटनाएं नहीं हो रही थी, लेकिन बीजेपी की सरकार बनते ही सबसे ज्यादा घटनाएं हुई है। सबसे ज्यादा आम नागरिक और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। बीजेपी बस्तर को शांत करने में पूरी तरह से असफल रही है। बस्तर की जनता को सुरक्षित करने में भी पूरी तरह से असफल रही है। (Deepak Baij on Naxalism)

छत्तीसगढ़ नक्सलियों पर प्रहार

बता दें कि छत्तीसगढ़ में जवान लगातार नक्सलियों पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं। इस बीच नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में DRG और STF जवानों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों को खरोच तक नहीं आई है। हम बस्तर में शांति और विकास चाहते हैं। अभी भी नक्सलियों से बातचीत के रास्ते खुले हैं। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि बस्तर में विकास के लिए शांति जरूरी है। सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक हुए मुठभेड़ में बड़े कैडर्स मारे गए हैं, जिससे अब नक्सल संगठन में दहशत का माहौल है। (Deepak Baij on Naxalism)

Related Articles

Back to top button