Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Joint- Deputy Collector Transfer: छत्तीसगढ़ में संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Joint- Deputy Collector Transfer: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौर लगातार जारी हैं। इस बार भूपेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर आदेश भी जारी किए हैं, जिसमें इन अफसरों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। ट्रांसफर आदेश में संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों का नाम शामिल हैं। जारी आदेश के मुताबिक संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर रैंक के 19 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। ये अधिकारी संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर जैसे रैंक पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर और महासमुंद जैसे जिलों में इनकी पोस्टिंग थी। राज्य शासन द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी परिक्षेत्र रायपुर के कार्यपालन अभियंता आर.के. शुक्ला को कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड धमतरी में स्थानांतरित किया है। इसका आदेश मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर से जारी किया गया है।
(Joint- Deputy Collector Transfer)

यह भी पढ़ें:- Asia Cup 2022: कल से होगा एशिया कप का आगाज, 28 अगस्त को भारत-पाक के बीच मुकाबला

इससे पहले बलौदाबाजार में 4 डिप्टी कलेक्टरों का ट्रांसफर किया गया था। वहीं अनुपम तिवारी को बलौदाबाजार का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया था। जबकि भूपेंद्र अग्रवाल को कसडोल का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया था। इधर, TR माहेश्वरी डिप्टी कलेक्टर जिला कार्यालय बलौदाबाजार पदस्थ किया गया था। आशीष कर्मा अनुविभागीय अधिकारी को शिमगा में नियुक्त किया गया था। (Joint- Deputy Collector Transfer)

बता दें कि 23 मई को छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 56 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर दो अलग-अलग आदेश जारी किए थे, जिसमें इन अफसरों की जिम्मेदारियां बदल दी गई था। ट्रांसफर आदेश में नगर निगमों के आयुक्त, जन पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिलों के संयुक्त अपर और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों का नाम शामिल था।  आदेश के मुताबिक 2013 बैच के अफसर प्रेम कुमार पटेल को जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त पद से हटाकर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण का महाप्रबंधक बनाया गया था। जगदलपुर में उनकी जगह दिनेश कुमार नाग को आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी। 2014 बैच के नाग अभी तक बस्तर जिले में संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। (Joint- Deputy Collector Transfer)

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भी हुए थे तबादले

वहीं धमतरी नगर निगम से 2015 बैच के मनीष मिश्रा का तबादला रायगढ़ में संयुक्त कलेक्टर के पद पर कर दिया गया था। उनकी जगह पर 2015 बैच के ही विनय कुमार पोयाम को रायगढ़ नगर निगम का आयुक्त बनाया गया था। पोयाम अभी तक दुर्ग जिले में संयुक्त कलेक्टर थे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर और पोस्टिंग आदेश जारी किया था। इसमें सिविल जजों का तबादला करने के साथ ही नई पदस्थापना भी की गई थी। इसके साथ ही कई जेएमएफसी (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) का स्थानांतरण कर राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर में डिप्टी डायरेक्टर और प्रशासनिक अधिकारी की अलग से पदस्थापना आदेश जारी किया था। छत्तीसगढ़ में 127 सिविल जजों का ट्रांसफर हुआ था। हाईकोर्ट ने 100 से अधिक सिविल जज वर्ग दो का भी तबादला आदेश जारी किया था।

Transfer List

Transfer List

Back to top button
error: Content is protected !!