400 करोड़ की कमाई कर कांतारा ने रचा इतिहास, कई फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
Kantara Film: कांतारा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है। साथ ही लगातार नया रिकॉर्ड्स बना रही है। इसी बीच फिल्म ने पूरी दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। अकेले कर्नाटक में फिल्म ने 168 करोड़ का कलेक्शन कर KGF-2 तक को पीछे छोड़ दिया है। 15 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म की कमाई देखकर सब हैरान हैं। बेहतरीन कंटेंट के जरिए कांतारा दर्शकों के दिलों पर छाई हुई है।
यह भी पढ़ें:- अब इस कंपनी ने की 6 हजार कर्मचारियों को निकालने की तैयारी, गूगल भी इसी राह पर
कांतारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने अब तक 400 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के कलेक्शन वाकई चौंकाने वाले हैं। ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म की कमाई ऐसे ही बढ़ती रही तो ये जल्द ही रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र और कमल हसन की फिल्म विक्रम के लाइफ टाइम बिजनेस को पीछे छोड़ देगी। (Kantara Film)
‘KANTARA’ CROSSES ₹ 400 CR WORLDWIDE… #Kantara territory-wise breakup… Note: GROSS BOC…
⭐️ #Karnataka: ₹ 168.50 cr
⭐️ #Andhra / #Telangana: ₹ 60 cr
⭐️ #TamilNadu: ₹ 12.70 cr
⭐️ #Kerala: ₹ 19.20 cr
⭐️ #Overseas: ₹ 44.50 cr
⭐️ #NorthIndia: ₹ 96 cr
⭐️ Total: ₹ 400.90 cr pic.twitter.com/CmBQbLrZvf— taran adarsh (@taran_adarsh) November 22, 2022
कांतारा को रिलीज हुए लगभग 50 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन फिल्म की कमाई का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने हाल ही में 400 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। कर्नाटक में शानदार कमाई के साथ कांतारा ने KGF चैप्टर-2 जैसी बड़े बजट की फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। कर्नाटक में फिल्म ने 168 करोड़ की कमाई की है। (Kantara Film)
Industry Hit #Kantara Movie Crossed – ₹400 CR + World Wide Gross 💥💥💥
Kerala Collection [ All Versions ] – ₹18.1 CR 👏
Sensational Blockbuster pic.twitter.com/Onk7EjyHBk
— Kerala Box Office (@KeralaBxOffce) November 23, 2022
फिल्म ने हिंदी लैंग्वेज में 82 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो हाल ही में रिलीज हुई कई मिड रेंज फिल्मों से बेहतर है। तेलुगु वर्जन में भी फिल्म ने 42 करोड़ का बिजनेस किया है। ओवरसीज में भी फिल्म का कलेक्शन 44 करोड़ के आस-पास है। कमाई के मामले में कांतारा इस साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। कांतारा अब कमल हसन की विक्रम के कलेक्शन को ओवरटेक करने से चंद दूरी पर है। कांतारा का कलेक्शन ऐसे ही बढ़ता रहा तो वो जल्द ही विक्रम 414 करोड़ और ब्रह्मास्त्र 431 करोड़ को पीछे कर देगी। (Kantara Film)
#Kantara success can be remembered for a long time. First Kannada movie to complete 50days In all major metropolitan cities of India. After 50 days still running with screen count near 1000. KGF2 was 400. (WW)#DivineBlockbusterKantara pic.twitter.com/GVKLFHF4Ri
— MNV Gowda (@MNVGowda) November 22, 2022
ऋषभ शेट्टी स्टारर इस फिल्म को थिएटर्स में 30 सिंतबर को रिलीज किया गया था। कांतारा लगभग दो महीने से नॉन-स्टॉप कमाई किए जा रही है। हालांकि रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म की कमाई काफी स्लो थी लेकिन धीरे धीरे जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म ने कमाई की रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी। मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए मेकर्स ने इसे 14 अक्टूबर को हिंदी,तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया। (Kantara Film)
#Kantara Rage at #BoxOffice 💥🔥 pic.twitter.com/1bBDPlF3wd
— Fukkard (@Fukkard) November 22, 2022
साल 2022 में इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में कांतारा छठे नंबर पर है। कांतारा के आगे फिलहाल KGF-2, RRR, पोन्नियन सेल्वन, विक्रम और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में हैं। कांतारा फिल्म को IMDb पर बेस्ट रेटिंग वाली इंडियन फिल्म का तमगा मिल गया है। बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म IMDb पर बेस्ट रेटिंग हासिल करने के मामले में भी अव्वल साबित हुई है।
Made on a budget of Rs 16 crores, #Kantara makes Rs 400 crores worldwide and shows no signs of slowing down. Content is the only King. pic.twitter.com/EUDxBzdDvU
— Deep Halder (@deepscribble) November 22, 2022
कांतारा ने IMDb पर 9.4 की रेटिंग हासिल कर बेस्ट इंडियन फिल्म बनने का रिकार्ड बना दिया है। इससे पहले ये रिकार्ड केजीएफ-2 के नाम था। बता दें कि ऋषभ शेट्टी स्टारर इस फिल्म को थिएटर्स में 30 सिंतबर को रिलीज किया था। कन्नड़ भाषा में फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए मेकर्स ने इसे 14 अक्टूबर को हिंदी,तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया था। रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म की कमाई काफी स्लो थी, लेकिन धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरू किया। (Kantara Film)