Google Analytics —— Meta Pixel

Kayakalp Puraskar: कोंडागांव के 13 और जांजगीर-चांपा के 6 स्वास्थ्य केंद्रों को मिला पुरस्कार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने की घोषणा

Kayakalp Puraskar: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर के द्वारा साल 2021-22 के लिए ‘कायाकल्प- स्वच्छ अस्पताल योजना‘ परिणामों की घोषणा की, जिसके साथ विजेताओं, उप विजेताओं एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले 14 जिला अस्पतालों, 32 सामुदायिक अस्पतालों, 178 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी), 30 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और 224 उप स्वास्थ्य केन्द्रों का सूची भी जारी की गई, जिसमें कोंडागांव के 04 पीएचसी और 09 एसएचसी को भी शामिल किया गया है। जिसमें कोण्डागांव के अडेंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और खलारी के उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्रथम स्थान प्रदान किया गया है, जिन्हें उपहार राशि के रूप में अडेंगा को 02 लाख और खलारी को 01 लाख रूपये प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Me Mausami Bimariya: छत्तीसगढ़ में कोरोना के बीच बीमारियों का चौतरफा अटैक, पढ़ें पूरी खबर

इसके अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केन्द्रों में बिजौली को द्वितीय एवं मड़ानार को तृतीय स्थान प्रदान किया गया है। जिन्हें क्रमशः 50 और 35 हजार उपहार राशि प्रदान की जायेगी। इसके अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केन्द्रों में कुधूर, बाखरा, हासेल, देवखरगांव, करियाकाटा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान करते हुए 25 हजार रूपये की उपहार राशि प्रदान की गई है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर बम्हनी, बड़ेकनेरा एवं अनतपुर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान करते हुए 50-50 हजार रूपये की उपहार राशि प्रदान की गई है। बता दें कि हर साल अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था के आंकलन द्वारा उन्हें बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित करने के लिए कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्वास्थ्य केन्द्र प्रतिभागी होते हैं। (Kayakalp Puraskar)

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के 28 जिला के सभी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और उपस्वास्थ्य केन्द्र पर लागू होता है। कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न श्रेणीयों में कार्यों को विभाजित कर अस्पताल का मानक सेट किया जाता है। जिन मानकों में अस्पतालों की साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण जांच, उपकरण का रख-रखाव, भवन अधोसंरचना इत्यादि सभी मानकों के आधार पर आंकलन द्वारा राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाता है। (Kayakalp Puraskar)

जिले से 6 स्वास्थ्य केंद्र भी पुरस्कृत 

कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना हर साल की तरह इस साल 2021-22 में जिले से 06 स्वास्थ्य केन्द्रों को बाह्य मूल्यांकन के बाद 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होने की स्थिति में पुरस्कृत किया गया। उक्त संस्थाओ में जिला चिकित्सालय को 82.84 प्रतिशत एवं 05 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पंतोरा, जर्वे ब, दल्हापोडी, कुरदा, अडभार को क्रमशः 89.2, 85.8, 78.1, 82.5 और 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। जिला स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पंतोरा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्थाओ के अधिकारियो/कर्मचारियों के साथ जिला स्तर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एन.एच.एम) एवं जिला सलाहकार और संबंधित विकासखण्ड से खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक का योगदान रहा।  (Kayakalp Puraskar)

Back to top button
error: Content is protected !!