छत्तीसगढ़ : परिवर्तन यात्रा से घबराई कांग्रेस भरोसे के लिए तड़प उठी : अरुण साव

रायपुर । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  (State BJP President) अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की आंधी चल रही है। कमीशन, करप्शन और क्राइम की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए छत्तीसगढ़ तैयार है। छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबो देने वालों का दिवाला निकलना तय है इसलिए हार के डर से कांग्रेस की सरकार भरोसे के सम्मेलन करके जनता का धन बर्बाद कर रही है। ये जाते जाते भी जनता के धन को अपने नेताओं पर उड़ा रहे हैं। कोई सरकार अपने राज्य की जनता के धन का कैसा दुरुपयोग कर सकती है, यह भूपेश बघेल ने दिखा दिया है। इस लूटखसोट के अंतिम दिन चल रहे हैं। लुटेरी सरकार जाने वाली है।

यह भी पढ़े :- क्षणिक सुख के लिए माता-पिता को भूल रहे बच्चे : इलाहाबाद हाईकोर्ट

परिवर्तन यात्रा में निकलने से पहले साव (State BJP President) ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान में नफरत बेचने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ के मंत्री मोहम्मद अकबर के क्षेत्र कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान हुआ। हिन्दू समाज ने इसका विरोध किया, तब राज्य सरकार ने न्याय देने की बजाए क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया। हिन्दू समाज को इस सरकार ने प्रताड़ित करने का भरपूर प्रयास किया है। ऐसा दृश्य छत्तीसगढ़ वासियों ने कभी नहीं देखा।

उन्होंने कहा कि बिरनपुर की सामूहिक नरसंहार की घटना हमने देखी है, किस तरह से साहू समाज के होनहार युवक भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या की गई। अभी कुछ दिन पहले खुर्सीपार में सिख समाज के देशभक्त युवक मलकीत सिंह ने हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो कुछ लोगों ने उसकी बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी। रायपुर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक में एडिशनल एसपी ऑफिस के पास पार्किंग में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आखिर हमारे छत्तीसगढ़ में यह सब क्यों हो क्या रहा है? यह कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ को किस दिशा में लेकर जाना चाहती है।

कानून का राज नहीं, तुष्टिकरण की राजनीति
साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कानून का खौफ इन अपराधियों पर नहीं है। भूपेश बघेल की सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। खुलेआम छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण हो रहा है। लव जिहाद की घटनाएं हो रही हैं। कांग्रेस सरकार प्रदेश को बर्बाद करने पर तुली हुई है।

परिवर्तन यात्रा से घबरा कर कांग्रेस निकाल रही भरोसे की यात्रा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (State BJP President) साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। जनता के आशीर्वाद और भरपूर समर्थन से कांग्रेस घबराई हुई है। कांग्रेस सरकार से जनता का भरोसा उठ गया है इसलिए अब कांग्रेस को भरोसे का सम्मेलन करना पड़ रहा है, भरोसे की यात्रा निकालना पड़ रही है। पौने पांच साल में भूपेश सरकार ने जनता को केवल ठगने का काम किया है।

महिला आरक्षण नारी शक्ति वंदन अधिनियम सशक्त निर्णय
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिला आरक्षण को पिछले 27 साल से लटकाए रखा था।माताओं बहनों के अधिकार और हक के साथ खिलवाड़ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व ने महिलाओं को अधिकार दिया। उन्हें सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। महिला आरक्षण अधिनियम दोनों सदन में पारित हो गया है। देश की माताओं बहनों में उत्साह का वातावरण है। कांग्रेस के पास इस विषय पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है। उसका दोहरा चरित्र देश की महिलाओं के सामने उजागर हो गया है।

Related Articles

Back to top button