Google Analytics —— Meta Pixel

KBC13 : केबीसी के मंच पर लगेगा कॉमेडी का तड़का, कपिल शर्मा और सोनू सूद के साथ जमकर ठहाके लगाएंगे अमिताभ

अमिताभ बच्चन का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 13 इन दिनों घर-घर में पॉपुलर है। हर कोई शो को देखने के लिए क्रेजी नजर आ रहा है। इतना ही नहीं शो में हर शुक्रवार सेलिब्रबिटीज गेस्ट बनकर पहुंचते और बिग के सामने हॉट सीट पर बैठकर गम खेलते हैं।

केबीसी के मंच पर लगेगा कॉमेडी का तड़का
कपिल शर्मा और सोनू सूद के साथ जमकर ठहाके

वहीं इस बार एक्टर और फिल्म निर्माता सोनू सूद कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति 13 के ‘शानदार शुक्रवार’ एपिसोड में विशेष अतिथि के रूप में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े:SpaceX के अंतरिक्ष यान से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन रवाना हुए 4 यात्री, 60 वर्षों के इतिहास में बना यह अनोखा रिकॉर्ड

वे हॉट सीट पर होंगे और होस्ट अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगे। दोनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शेयर करते नजर आएंगे।

शो का प्रोमो हुआ वायरल: 

हाल ही में शो के मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया था, जो जमकर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में कपिल शर्मा को भी दिखाया गया है, जिसमें वे अपने कॉमिक एक्ट दिखाते नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं कि अगर कोई मेहमान के तौर पर बिग बी के घर भी जाता है तो वह चाय, कॉफी, छाछ या नींबू पानी में से चुनने के लिए चार विकल्प देते है।इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन की नकल की और शो से अपनी पंक्तियों को दोहराया। कपिल की बातों को सुनकर ऑडियन्स के साथ ही बिग बी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

केबीसी के मंच पर लगेगा कॉमेडी का तड़का
कपिल की बातों को सुनकर ऑडियन्स के साथ ही बिग बी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए

सोनू सूद के एक्सपीरियंस बढ़ाएंगे हौसला :

सोनू सूद भी महामारी के समय में अपने काम के बारे में बताएंगे  साथ ही , वह उन बच्चों को परामर्श और सलाह देने के बारे में भी बताएंगे जो अपने करियर की योजना बनाने में सक्षम नहीं हैं । कौन बनेगा करोड़पति 13 का ‘ शानदार शुक्रवार ‘ एपिसोड 12 नवंबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा ।

Back to top button
error: Content is protected !!