Kedarnath Badrinath road block : बारिश व लैंडस्लाइड से केदारनाथ-बद्रीनाथ के रास्ते बंद, सिक्किम में 83 टूरिस्ट फंसे, मिजोरम में 11 दिन में 626 भूस्खलन

Kedarnath Badrinath road block : उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में पिछले दो हफ्तों से मूसलधार बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है। उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के रास्तों पर भारी बारिश और बर्फबारी के कारण बड़े-बड़े पत्थर गिर गए हैं। इससे यात्री मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हिमाचल प्रदेश में भी लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।
सिक्किम के लाचेन में मंगलवार को भारतीय सेना ने 30 टूरिस्ट को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। फिलहाल 83 लोग अब भी फंसे हुए हैं और 6 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :- India COVID surge update : देश में बढ़े कोरोना के केस, 15 राज्यों में 564 नए मरीज, 7 की मौत; केंद्र ने मॉक ड्रिल का निर्देश दिया
मिजोरम में 24 मई से लगातार तेज बारिश हो रही है। बीते 11 दिन में यहां 626 लैंडस्लाइड हुए हैं, जिनमें 5 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए 13 जून तक मिजोरम की यात्रा न करने की अपील की है। (Kedarnath Badrinath road block)
असम में मंगलवार को बाढ़ और लैंडस्लाइड से 6 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 17 हो गई है। 21 जिलों के 6.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
मणिपुर में बाढ़ से 1.64 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 35 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है और 4 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है। बीते 4 दिनों में 100 से अधिक लैंडस्लाइड हुए हैं। नगालैंड को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-2 का 50 मीटर हिस्सा धंस गया है। (Kedarnath Badrinath road block)
मध्य प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी का दौर जारी है। राजस्थान के 29 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। (Kedarnath Badrinath road block)



