India COVID surge update : देश में बढ़े कोरोना के केस, 15 राज्यों में 564 नए मरीज, 7 की मौत; केंद्र ने मॉक ड्रिल का निर्देश दिया
India COVID surge update : देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को 15 राज्यों से 564 नए केस सामने आए। इनमें 437 मरीज सिर्फ केरल (114), कर्नाटक (112), पश्चिम बंगाल (106) और दिल्ली (105) से हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,866 हो गई है।
बुधवार को कोरोना से 7 मरीजों की मौत हुई, जिसमें महाराष्ट्र में 3 और दिल्ली व कर्नाटक में 2-2 मौतें शामिल हैं। इसके साथ ही बीते कुछ दिनों में कोरोना से मौतों की संख्या 51 हो गई है।
यह भी पढ़ें :- Raigarh truck driver absconding : 7 लाख के सरिया समेत ट्रक ड्राइवर फरार, 15 टन माल लेकर निकला, रास्ते में मोबाइल स्विच ऑफ
केंद्र सरकार ने गुरुवार को देशभर के चुनिंदा अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन करने का निर्देश दिया है। इस दौरान ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटिलेटर, दवाओं की उपलब्धता और अन्य स्वास्थ्य संसाधनों की जांच की जाएगी। अस्पतालों की तैयारियों को कोरोना की चौथी लहर की आशंका के तहत रेटिंग दी जाएगी। (India COVID surge update)
इससे पहले 2 जून को की गई मॉक ड्रिल में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक, प्रेशर स्विंग एडजॉर्पशन प्लांट और गैस पाइपलाइन सिस्टम का मूल्यांकन किया गया था। (India COVID surge update)
केरल में सबसे ज्यादा सक्रिय केस हैं। राज्य सरकार ने सभी अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया है और सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण वाले सभी मरीजों का कोविड टेस्ट जरूरी कर दिया है। मॉक ड्रिल का भी आदेश दिया गया है।
ICMR के मुताबिक देश में कोविड के 4 नए वैरिएंट LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 मिले हैं। इनमें NB.1.8.1 का A435S, V445H और T478I म्यूटेशन तेजी से फैलने की क्षमता रखता है। JN.1 अभी भारत में सबसे अधिक पाया जाने वाला वैरिएंट है। WHO ने इन्हें गंभीर तो नहीं बताया, लेकिन निगरानी में रखा है। (India COVID surge update)



