Raigarh truck driver absconding : 7 लाख के सरिया समेत ट्रक ड्राइवर फरार, 15 टन माल लेकर निकला, रास्ते में मोबाइल स्विच ऑफ
Raigarh truck driver absconding : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ट्रक चालक 7.80 लाख रुपए के सरिया लेकर फरार हो गया है। यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है, जहां से आरोपी चालक 15 टन सरिया लोड कर जैजैपुर-बाराद्वार के लिए निकला था, लेकिन गंतव्य तक नहीं पहुंचा।
यह भी पढ़ें :- MBBS admission fraud Chirmiri : MBBS एडमिशन के नाम पर 22 लाख की ठगी, कोचिंग संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
चांपा निवासी मोहसिन रजा (32), जो पूंजीपथरा स्थित अजय इंगाड रोलिंग मिल में एचआर हेड के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि शनिवार को ट्रांसपोर्टर साहू रोड लाइन के माध्यम से ट्रक में सरिया भेजा गया था। सरिया की डिलीवरी भगतराम अग्रवाल को देनी थी। ट्रक चालक राधेश्याम साहू, जो ओडिशा के बाबूपाली का निवासी है, को 15 टन सरिया और संबंधित बिल्टी व दस्तावेज सौंपे गए। (Raigarh truck driver absconding)
रविवार को मोहसिन को पता चला कि सरिया अब तक नहीं पहुंचा है। जब उन्होंने चालक से संपर्क किया तो उसने खुद को खरसिया के भद्री चौक के पास बताया। एक घंटे बाद जब फिर कॉल किया गया तो उसका मोबाइल बंद हो गया।
कई प्रयासों के बाद भी जब ट्रक और चालक का कोई पता नहीं चला तो मोहसिन ने पूंजीपथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (Raigarh truck driver absconding)
थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(3)-BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल उसकी पतासाजी जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है। (Raigarh truck driver absconding)
यह भी पढ़ें :- Railway bribery case Bilaspur : रिश्वतकांड में फंसे झाझरिया कंपनी के MD की जमानत याचिका, हाईकोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट सत्यापित करने कहा
यह भी पढ़ें :- Raipur Girl Suicide Case : रायपुर में युवती ने 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान, बॉयफ्रेंड से विवाद की आशंका, सिर फटने से मौके पर मौत



