MBBS admission fraud Chirmiri : MBBS एडमिशन के नाम पर 22 लाख की ठगी, कोचिंग संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
MBBS admission fraud Chirmiri : कोरिया जिले के चिरमिरी में एक कोचिंग सेंटर संचालक द्वारा MBBS में दाखिला दिलाने का झांसा देकर दंपती से करीब 22 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। चिरमिरी थाना पुलिस ने पीड़ित दंपती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें :- Railway bribery case Bilaspur : रिश्वतकांड में फंसे झाझरिया कंपनी के MD की जमानत याचिका, हाईकोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट सत्यापित करने कहा
पुलिस के अनुसार, चिरमिरी के गोदरीपारा निवासी सुनील कुमार चौरसिया (62 वर्ष) और उनकी पत्नी गायत्री चौरसिया वर्ष 2022 में अपनी बेटी कौशिकी चौरसिया का MBBS में दाखिला करवाना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात पाम करियर कंसलटेशन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक प्रिंस कुमार से हुई। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह उनके लिए मेडिकल कॉलेज में एडमिशन करवा सकता है, लेकिन इसके लिए मोटी रकम खर्च करनी होगी। (MBBS admission fraud Chirmiri)
दंपती ने प्रिंस कुमार के भरोसे पर 4 अगस्त 2022 से 26 अप्रैल 2023 के बीच किश्तों में कुल 21 लाख 80 हजार रुपए चेक के माध्यम से उसके खाते में जमा कर दिए। लेकिन एडमिशन नहीं हुआ। इसके बाद जब दंपती ने पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने 8 लाख 50 हजार रुपए का चेक थमाया और कहा कि खाते में रकम आने पर उसे लगवा लेना। लेकिन आरोपी ने फिर कभी चेक लगाने की अनुमति नहीं दी और बैंक खाते में पर्याप्त राशि भी नहीं पाई गई। (MBBS admission fraud Chirmiri)
आखिरकार पीड़ित सुनील कुमार ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंस कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल चिरमिरी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। (MBBS admission fraud Chirmiri)
यह भी पढ़ें :- MLA Rikesh Sen Controversy : मैं विधायक हूं, जो करना है कर लो! भाजपा नेता पर आलोचक को 17 महीने का वेतन न देने का आरोप



