मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा और PM मोदी विदेश में घूम रहे: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

Kharge on PM Modi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी आपकी डबल इंजन सरकार के तहत ‘ना मणिपुर एक है, ना सुरक्षित है’ मई 2023 से यह अकल्पनीय दर्द, विभाजन और बढ़ती हिंसा से गुजर रहा है, जिसने इसके लोगों का भविष्य नष्ट कर दिया है। हम इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं कि ऐसा लगता है कि भाजपा जानबूझकर मणिपुर को जलाना चाहती है, क्योंकि वह अपनी घृणित विभाजनकारी राजनीति करती है। 7 नवंबर से अब तक कम से कम 17 लोगों की जान जा चुकी है।
यह भी पढ़ें:- रायपुर में भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
उन्होंने कहा कि संघर्षग्रस्त क्षेत्रों की सूची में नए जिले जोड़े जा रहे हैं और आग सीमावर्ती पूर्वोत्तर राज्यों तक फैल रही है। आपने खूबसूरत सीमावर्ती राज्य मणिपुर को विफल कर दिया है। भले ही आप भविष्य में मणिपुर जाएं, राज्य के लोग कभी माफ नहीं करेंगे या भूलेंगे कि आपने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया और उनके दुखों को दूर करने समेत समाधान खोजने के लिए कभी उनके राज्य में कदम नहीं रखा। मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी देश-विदेश घूम रहे हैं। मणिपुर नहीं जा रहे हैं। (Kharge on PM Modi)
PM मणिपुर क्यों नहीं जाते: खड़गे
खड़गे ने कहा कि जब राहुल गांधी मणिपुर जा सकते हैं तो आप क्यों नहीं जा सकते? गृहमंत्री अमित शाह यहां प्रचार करने के लिए आए थे, लेकिन वे अपना सामान समेटकर नागपुर से चले गए। बताया गया कि मणिपुर में हिंसा हो गई, इसलिए जाना पड़ा। सच्चाई ये है कि आपने नागपुर में BJP के खिलाफ माहौल देख लिया। इसलिए यहां से निकलना बेहतर समझा। झांसी के अस्पताल हादसे में बच्चों की मौत हो गई, मणिपुर में हिंसा हो रही है, लेकिन नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार में जगह-जगह घूम रहे। BJP नेताओं के मन में देशवासियों के प्रति कोई प्रेम और संवेदना नहीं है। इनके पास जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। (Kharge on PM Modi)
BJP के लोगों में हमदर्दी नहीं: खड़गे
उन्होंने कहा कि हमारे ‘झूठों के सरदार’ पूरी दुनिया में घूमते हैं। किसी से गले लगते हैं, किसी को झूला झुलाते हैं, लेकिन उनके पास अपने देश के गरीबों की समस्याएं सुनने का समय नहीं है। मणिपुर में दंगे हो रहे हैं। महिलाओं का रेप हो रहा है, घर जलाए जा रहे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी वहां नहीं जा सकते। अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए पूरे देश में घूमते हैं, लेकिन मणिपुर के बारे में बात नहीं करते। दरअसल, इन लोगों में हमदर्दी नहीं है। (Kharge on PM Modi)



