दार्जिलिंग रेल हादसे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र सरकार से पूछे 7 सवाल, पढ़ें पूरी खबर
Kharge on Rail Accident: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुए ट्रेन हादसे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार से 7 सवाल पूछे हैं। खड़गे ने X पर लिखा कि जब भी कोई रेल हादसा होता है, मौजूदा रेल मंत्री कैमरों से लैस घटनास्थल पर पहुंचकर ऐसा व्यवहार करते हैं, जैसे सब कुछ ठीक हो गया हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताइए किसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। रेल मंत्री की या आपकी? उन्होंने कहा कि हमारे 7 प्रश्न हैं, जिनका जवाब मोदी सरकार को देना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:- PM किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी, किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ से ज्यादा राशि ट्रांसफर
कांग्रेस के केंद्र सरकार से सवाल
- बालासोर जैसे बड़े हादसा होने के बाद एक भी किलोमीटर का सुरक्षा ‘कवच’ का क्यों नहीं जोड़ा गया?
- रेलवे में करीब 3 लाख पद खाली क्यों हैं। उनको पिछले 10 सालों में क्यों नहीं भरा गया? (Kharge on Rail Accident)
- NCRB 2022 के रिपोर्ट के मुताबिक रेल हादसों में 2017 से 2021 के बीच ही 1 लाख लोगों की मौत हुई है। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में खुद माना है कि मानव संसाधन की भारी कमी के कारण लोको पायलटों के लंबे समय तक काम करने के घंटे, दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या का मुख्य कारण हैं। फिर पद क्यों नहीं भरे गए?
- संसदीय स्थायी समिति ने अपनी 323वीं रिपोर्ट में रेलवे सुरक्षा आयोग (CRS) की सिफारिशों के प्रति रेलवे बोर्ड द्वारा दिखाई गई “उपेक्षा” के लिए रेलवे की आलोचना की थी। कहा था कि CRS सिर्फ 8%-10% हादसों की जांच करता है, CRS को मजबूती क्यों नहीं प्रदान की गई? (Kharge on Rail Accident)
- CAG के अनुसार ‘राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष’ (RRSK) में 75% फंडिंग काम क्यों की गई। जबकि हर साल 20 हजार करोड़ उपलब्ध करवाने थे। इसका पैसा रेलवे अधिकारियों द्वारा गैर-जरूरी चीजों के खर्च और आराम फरमाने वाली सहूलियतों पर क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है?
- आम Sleeper Class से रेल यात्रा करना बहुत महंगा क्यों हो गया है? Sleeper Coach की संख्या क्यों घटाई गई है? रेल मंत्री ने हाल ही में रेल डिब्बों में ‘ज्यादा भीड़’ करने वालों के खिलाफ पुलिस बल का इस्तेमाल करने की बात कही, लेकिन क्या उन्हें नहीं पता कि पिछले साल सीटों की भारी कमी के कारण 2.70 करोड़ लोगों को अपनी टिकटें रद्द करानी पड़ी, जो कि मोदी सरकार की डिब्बों की संख्या कम करने की नीति का सीधा परिणाम है? (Kharge on Rail Accident)
- क्या मोदी सरकार ने 2017-18 में रेल बजट का आम बजट में विलय किसी भी तरह की जवाबदेही से बचने के लिए किया गया था? जनता इसका जवाब चाहती है। स्वयं के महिमागान से मोदी सरकार द्वारा भारतीय रेलवे पर की गई आपराधिक लापरवाही को बदला नहीं जा सकता। शीर्ष स्तर पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए। (Kharge on Rail Accident)



