Google Analytics —— Meta Pixel

4 अक्टूबर को रायगढ़ में भरोसे का सम्मेलन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल

Kharge Visit to Raigarh: रायगढ़ के कोड़ातराई में 4 अक्टूबर को ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। साथ ही आमसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू, DIG रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने कोड़ातराई पहुंच कर सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने कार्यक्रम स्थल पर डोम, मंच और बैठक की तैयारी को लेकर निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने कल बुलाया बस्तर बंद, CM भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया आह्वान

कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग के स्थल चिन्हांकित कर वहां सभी जरूरी तैयारियां जल्द पूरी करने के लिए भी कहा। वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए उन्होंने विस्तृत रूट और ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए। सभा स्थल तक लोगों की एंट्री और उनके बैठने के साथ पेयजल की व्यवस्था के लिए विशेष रूप से अधिकारियों को निर्देशित किया। DIG रामगोपाल गर्ग ने कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग की तैयारियों को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान बैठक में CEO जिला पंचायत जितेंदर यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी, जिला परिवहन अधिकारी दुष्यंत रायस्त, SDM रायगढ़ गगन शर्मा, SDOP धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा, DSP ट्रैफिक सुशांतो बनर्जी अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। (Kharge Visit to Raigarh)

 

चुनावी साल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का ये पांचवा छत्तीसगढ़ दौरा है। खड़गे का पहला दौरा नवा रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ था। इसके बाद वे जांजगीर में भरोसे का सम्मेलन में शामिल हुए थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा अनुसूचित जाति वर्ग बहुल जांजगीर-चांपा जिले की सीटों को ध्यान में रखकर कराई गई थी। खड़गे का तीसरा दौरा राजनांदगांव जिले में हुआ था। इसके बाद चौथी बार वे 28 सितंबर को बलौदाबाजार पहुंचे थे, जहां वे कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए। वहीं प्रियंका गांधी 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। प्रियंका कांकेर में होने वाले पंचायती राज्य और नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी का भी ये चौथा छत्तीसगढ़ दौरा है।  (Kharge Visit to Raigarh)

Back to top button
error: Content is protected !!