कांग्रेस की भरोसा यात्रा आज से, सीएम पाटन में, डिप्टी CM को सरगुजा की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) सोमवार को भरोसा यात्रा निकालने वाली है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा निकाली जाएगी। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इस यात्रा की अगुवाई करेंगे। जहां कांग्रेस के विधायक नहीं हैं वहां जिलाध्यक्षों और दावेदारों को जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने कल बुलाया बस्तर बंद, CM भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया आह्वान

यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में 20 से 30 KM तक का सफर तय करेगी। अंतिम पड़ाव में सभाएं होंगी। इस दौरान कुल 2700 किलोमीटर की यात्रा पूरी की जाएगी। कांग्रेस नेता लोगों से मिलेंगे और सरकार की उपलब्धि बताएंगे। कार्यकर्ता चर्चित योजनाओं के पोस्टर-पंफलेट भी बांटेंगे।

पैदल यात्रा नहीं होगी

यात्रा में मोटरसाइकिल रैली, भरोसा रथ शामिल होगा। कहीं भी पैदल यात्रा नहीं होगी। सभी विधानसभा का रोड मैप पहले से तय होगा और यात्रा उसी के अनुसार निकाली जाएगी। हर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों से यह यात्रा गुजरेगी। जनता को सरकार की योजनाएं के बारे में भी बताना होगा ।

इन बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा निकालेंगे। (Chhattisgarh Congress)

इन बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी

नेता जगह
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन
उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर

 

इधन कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) की भरोसा यात्रा पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि परिवर्तन यात्रा लोगों के बीच पहुंची। कांग्रेस की नाकामियों को हम उजागर कर रहे हैं। जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। लोग भाजपा के साथ हैं, यह देखकर कांग्रेस घबरा चुकी है। यही वजह है कि उन्हें भरोसे की यात्रा निकालना पड़ रही है, क्योंकि लोगों में कांग्रेस को लेकर भरोसा बचा नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button