Google Analytics —— Meta Pixel

राज्य खेल अलंकरण समारोह आज, CM साय प्रतिभावान खिलाड़ियों को देंगे पुरस्कार

Khel Alankaran Samaroh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (14 मार्च) राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा और खेल मंत्री टंकराम वर्मा होंगे। खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- Lok Sabha Election 2024: आज होगा दो नए चुनाव आयुक्तों का चयन, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी समिति की बैठक

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू और गुरू खुशवंत साहेब होंगे।  कार्यक्रम में राज्य शासन की ओर से 2019-20 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह 2020-21 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। (Khel Alankaran Samaroh)

यह भी पढ़ें:- Kharmas : आज से खरमास शुरू, अगले एक महीने तक इन शुभ-मांगलिक कार्यों पर रहेगी पाबंदी

शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 03, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 और मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 26 चयनित खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए 269 खिलाड़ियों को 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख रुपए और 2020-21 के लिए 142 खिलाड़ियों को 19 लाख 32 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। (Khel Alankaran Samaroh)

Back to top button
error: Content is protected !!