Google Analytics —— Meta Pixel

आज रायपुर और मोहला में आयोजित इन कार्यक्रमों शामिल होंगे CM साय, पढ़ें पूरी खबर

CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (14 मार्च) राजधानी रायपुर और जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे वागीनसुर मार्ग शासकीय हेलीपेड मोहला पहुंचेंगे और दशहरा मैदान मोहला में दोपहर 12.50 बजे से आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़ें:- राज्य खेल अलंकरण समारोह आज, CM साय प्रतिभावान खिलाड़ियों को देंगे पुरस्कार

मुख्यमंत्री साय मोहला से दोपहर 2.20 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 4.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर शाम 4.30 बजे पीटीएस माना कैंप पहुंचेंगे और वहां आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे राज्य सैनिक बोर्ड परिसर शास्त्री चौक में नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह परिसर का लोकार्पण करेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में राज्य खेल अलंकरण समारोह 6 साल बाद आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में राज्य शासन की ओर से 2019-20 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए 06 और शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। (CM Sai Tour Program)

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह 2020-21 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 03, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 और मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 26 चयनित खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए 269 खिलाड़ियों को 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख रुपए और 2020-21 के लिए 142 खिलाड़ियों को 19 लाख 32 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। (CM Sai Tour Program)

Back to top button
error: Content is protected !!