Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त, राशि पाकर गदगद हुए अन्नदाता…

Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर से PM किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी की। PM ने देशभर के साढ़े 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2000 रुपए की किस्त ट्रांसफर की। 14वीं किश्त के रूप में किसानों को 17 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में 6000 रुपए ट्रांसफर करती है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीकर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, 599 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि वीरों की भूमि शेखावटी से देश के लिए अनेक विकास परियोजनाओं को शुरू करने का अवसर मिला है। आज यहां से देश के करोड़ों किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत करीब 18 हजार करोड़ रुपये भेजे गए हैं। आज देश में सवा लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की शुरुआत की गई है। आज 1.5 हजार से अधिक APO के लिए हमारे किसानों के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स का लोकार्पण भी हुआ है। आज ही देश के किसानों के लिए एक नया यूरिया गोल्ड भी शुरू किया गया है। इसके अलावा राजस्थान के अलग-अलग शहरों को नए मेडिकल कॉलेज और एकलव्य स्कूल का उपहार भी मिला है। मैं देश के लोगों को, राजस्थान के लोगों को और खासकर किसानों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

PM ने कहा कि गांव और ब्लॉक लेवल पर बने इन केंद्रो से करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। हमारी सरकार देश के किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। किसान का सामर्थ्य, किसान का परिश्रम, मिट्टी से भी सोना निकाल देता है। इसलिए सरकार देश के किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। PM मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर ही किसानों को बीज भी मिलेगा और खाद भी। इसके अलावा खेती से जुड़े औजारों और दूसरी मशीनें भी इस केंद्र पर मिला करेंगी। ये सेंटर खेती से जुड़ी हर आधुनिक जानकारी किसानों को देंगे। हमारी सरकार कैसे अपने किसान भाइयों के पैसे बचा रही है इसका एक उदाहरण यूरिया की कीमतें भी हैं। (Kisan Samman Nidhi)

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध का असर किसानों पर नहीं पड़ने दिया। आज देश में यूरिया की जो बोरी 266 में देते हैं वही बोरी पाकिस्तान में करीब 800 में मिलता है, बंग्लादेश में 720 और चीन में 2100 की मिलती है। अमेरिका में यूरिया की यही बोरी 3,000 से ज्यादा की मिल रही है। हमें राजस्थान की विरासत को भी संरक्षित करना है और इसे विकास की ऊंचाई पर भी पहुंचाना है। इसीलिए यहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीकर में प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पैंरों में कुछ तकलीफ है, आज इस कार्यक्रम में आने वाले थे लेकिन उस कठिनाई के कारण नहीं आ पाए हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रर्थना करता हूं। (Kisan Samman Nidhi)

Back to top button
error: Content is protected !!