Google Analytics —— Meta Pixel

Kuldeep Juneja birthday celebration : कुष्ठ बस्ती में सादगी से मनाया जन्मदिन, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने निभाई सेवा परंपरा

Kuldeep Juneja birthday celebration : रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक बार फिर सेवा और सादगी की मिसाल पेश की। 10 जून को हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने पंडरी स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर असहाय और जरूरतमंद जनों के बीच अपना जन्मदिन मनाया।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh tribal development : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आदिवासी विकास की समीक्षा की, आश्रम-छात्रावासों के लिए 85 करोड़ जारी

इस अवसर पर श्री जुनेजा के परिजनों द्वारा कुष्ठ जनों को भोजन कराया गया, वहीं उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी पूरे सेवा भाव से इस आयोजन में सहभागिता निभाई। श्री जुनेजा का यह सेवा कार्य वर्षों से लगातार जारी है, जिसमें वे हर वर्ष अपना जन्मदिन समाज के उन वर्गों के बीच मनाते हैं जो मुख्यधारा से दूर हैं। (Kuldeep Juneja birthday celebration)

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद जसबीर सिंह ढिल्लन, पूर्व एल्डरमैन सुनील भुवाल, अरुण जंघेल, संजय सोनी, अमितेष भारद्वाज, दलजीत चावला, हरपाल भामरा, लवली सिंह, सेवक महानंद, माधव छुरा, अरुण ठाकुर, कमल धृतलहरे, गौतम यादव, महेन्द्र सेन, रमेश यादव, गुलाब माखिजा, विजय सिक्का, आशीष कुमार, राधे नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (Kuldeep Juneja birthday celebration)

सेवा, सादगी और समाज के प्रति संवेदनशीलता का यह अद्भुत संगम जुनेजा जी की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनका यह प्रयास प्रेरणास्रोत है और समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला है। (Kuldeep Juneja birthday celebration)

यह भी पढ़ें :-  Raipur clerk bribery case : रविशंकर विश्वविद्यालय में एसीबी की कार्रवाई, 30 हजार रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें :-  Rashifal 11 June 2025: आज बुधवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

यह भी पढ़ें :-  CG journalist attack : पितईबंद में पत्रकारों पर जानलेवा हमला, राजिम में गरियाबंद के पत्रकारों का धरना, तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन तेज

Back to top button
error: Content is protected !!