Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur clerk bribery case : रविशंकर विश्वविद्यालय में एसीबी की कार्रवाई, 30 हजार रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Raipur clerk bribery case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रशासनिक विभाग में पदस्थ क्लर्क दीपक वर्मा को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें :- CG journalist attack : पितईबंद में पत्रकारों पर जानलेवा हमला, राजिम में गरियाबंद के पत्रकारों का धरना, तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन तेज

मिली जानकारी के मुताबिक, ACB की टीम को शिकायत मिली थी कि दीपक शर्मा ने पेंशन की राशि निकालने के लिए शिकायतकर्ता से पैसे मांगे थे। शिकायतकर्ता क्लर्क को पैसे नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने रायपुर ACB में लिखित शिकायत की, जिसके बाद एसीबी ने रिश्वत लेने वाले क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ा। (Raipur clerk bribery case)

दीपक वर्मा पर आरोप है कि उसने एक रिटायर्ड क्लर्क से पेंशन प्रकरण जल्दी निपटाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को 30 हजार रुपये लेते समय उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। (Raipur clerk bribery case)

ACB रायपुर ने आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला विश्वविद्यालय प्रशासन में भ्रष्टाचार की जड़ तक पहुंचने की जरूरत को फिर से उजागर करता है। (Raipur clerk bribery case)

यह भी पढ़ें :-  ASP Akash Rao martyr : शहीद ASP आकाश राव को बेटे ने दी मुखाग्नि, पत्नी ने सैल्यूट कर विदा किया, नक्सल ऑपरेशन चीफ बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान

यह भी पढ़ें :- Bhilai fraud case : ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 1.30 करोड़ की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर से रकम दोगुनी करने का दिया लालच, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें :- Indore businessman murder : सोनम ने 14 लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, गाजीपुर के ढाबे से हिरासत में

यह भी पढ़ें :- CG COVID cases 2025 : छत्तीसगढ़ 6 जिलों में फैला कोविड संक्रमण, मरीजों की संख्या बढ़कर 64, एक्टिव केस 44, मॉकड्रिल और स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू

Back to top button
error: Content is protected !!