Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh tribal development : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आदिवासी विकास की समीक्षा की, आश्रम-छात्रावासों के लिए 85 करोड़ जारी

Chhattisgarh tribal development : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्रम-छात्रावासों की नई प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ करते हुए 2025-26 सत्र के लिए 85 करोड़ रुपए की पहली किश्त का ऑनलाइन अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने आश्रम-छात्रावासों में सुविधाओं की एकरूपता सुनिश्चित करने, निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :- Raipur clerk bribery case : रविशंकर विश्वविद्यालय में एसीबी की कार्रवाई, 30 हजार रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

उन्होंने पीएम जनमन और धरती आबा जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए स्वीकृत आवास और सड़कों के निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही शिविरों के माध्यम से आधार, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया को लगातार जारी रखने को कहा। (Chhattisgarh tribal development)

मुख्यमंत्री ने प्रयास विद्यालयों में अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति, मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष तैयारी पर बल दिया। उन्होंने क्रीड़ा परिसरों में खेल सुविधाएं बेहतर करने और खिलाड़ियों को खेलो इंडिया व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की बात कही। उन्होंने ट्राइबल यूथ हॉस्टल दिल्ली की समीक्षा करते हुए सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मार्गदर्शन हेतु हाल ही में चयनित अफसरों से संवाद कराने के निर्देश दिए। (Chhattisgarh tribal development)

उन्होंने आदिवासी संस्कृति संरक्षण के तहत देवगुड़ी निर्माण, अखरा विकास, पेयजल, लाइट, बैठने की व्यवस्था जैसे बिंदुओं पर ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में बन रहे वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय की प्रगति पर संतोष जताते हुए निर्देश दिए कि इसमें परलकोट, सोनाखान, भूमकाल जैसे आंदोलनों को तकनीकी माध्यमों से प्रस्तुत किया जाए। (Chhattisgarh tribal development)

बैठक में आदिवासी मंत्री रामविचार नेताम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सुबोध सिंह, राहुल भगत सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!