Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्र में अगस्त तक गिर जाएगी मोदी सरकार: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव

Lalu on Modi Government: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी के 28वें स्थापना दिवस पर केंद्र की NDA सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है, जो अगस्त तक गिर सकती है। लालू यादव आगे कहा कि हम लोगों ने पिछले 27 सालों में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं, जिसके कारण राजद मजबूत हुआ है। तेजस्वी के नेतृत्व में आगे की लड़ाई लड़ेंगे।  

यह भी पढ़ें:- एक सभ्य और सुसंस्कृत समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है: बृजमोहन

वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी CM और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी अपने पिता के बयान पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पांच साल नहीं चलेगी। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार 2024 में या 2025 में विधानसभा चुनाव कराए, राजद ही सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि थोड़ा और मेहनत करते तो ज्यादा सीट जीत जाते। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि हम लोगों को 10 से 12 सीटों पर गलती करके हराया गया है। भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है। हमने जाति आधारित गणना और 75 प्रतिशत आरक्षण सीमा बढ़ाया, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही 75 प्रतिशत आरक्षण को रोकने साजिश रची। भाजपा संविधान और आरक्षण विरोधी है। तेजस्वी ने कहा कि हमने पांच लाख नौकरी देने का काम किया। 3 लाख नौकरी का प्रावधान वाला फाइल भी बढ़ा दिया था। (Lalu on Modi Government)

भाजपा के नेताओं को दी चुनौती

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार है। लगभग 20 दिनों के अंदर 1 दर्जन से ज्यादा पुल गिर चुके हैं। रेल दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बिहार में अपराध चरम सीमा पर है। पेपर लीक हो रहा है, लेकिन डबल इंजन सरकार के लोग इस पर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। बोलते हैं तो कहते हैं कि सब तेजस्वी ने किया है। मैं मुख्यमंत्री और भाजपा के नेताओं को चुनौती देता हूं कि जो-जो पुल गिरे हैं उनकी स्वीकृति, टेंडर, शिलान्यास, उद्घाटन की तिथि जारी कर दें सब दूध का दूध और पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन का अद्भुत खेल है। एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है। दूसरा इंजन अपराध में लगा हुआ है। 15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है। बल्कि ये भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। बिहार में लगातार भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। (Lalu on Modi Government)
Back to top button
error: Content is protected !!