Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में ज़मीन की रजिस्ट्री अब पूरी तरह ऑनलाइन! ‘माय डीड’ सिस्टम से बदले नियम, फर्जीवाड़े पर लगेगा लगाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ज़मीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी और सुगम बनाने के उद्देश्य से 10 जुलाई 2025 से राज्यभर में ‘माय डीड’ (My Deed) (MY DEED ONLINE REGISTRY) नामक ऑनलाइन प्रणाली को लागू कर दिया है। यह व्यवस्था पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रायपुर, नवागढ़, डौंडीलोहारा, नगरी और पथरिया में लागू की गई थी, जहां सफलता मिलने के बाद अब इसे पूरे प्रदेश में विस्तार दिया गया है।

यह भी पढ़े :- महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की ताकत, आर्थिक संबल से संवर रहा भविष्य

‘माय डीड’ सिस्टम की प्रमुख विशेषताएं

  • अब बटांकन (partition) और नामांतरण (mutation) की प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
  • तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • दस्तावेजों की जांच और स्वीकृति घर बैठे ऑनलाइन की जा सकेगी।
  • राजस्व विभाग से डेटा लिंक होने के कारण फर्जी दस्तावेजों की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।
  • रजिस्ट्री कार्यालयों में भीड़ और कर्मचारियों पर काम का बोझ कम होगा।

रायपुर पंजीयन कार्यालय के पंजीयक विनोज कोचे ने जानकारी दी कि मुख्यालय से आदेश जारी होने के बाद यह प्रणाली बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और नवा रायपुर जैसे जिलों में पहले ही लागू की जा चुकी है।

हालांकि, कुछ जिलों में इंटरनेट कनेक्टिविटी और तकनीकी समस्याओं के चलते इसे पूरी तरह से क्रियान्वित करने में शुरुआती चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। (MY DEED ONLINE REGISTRY)

डिजिटल रजिस्ट्री से क्या बदलेगा?

‘माय डीड’ (MY DEED ONLINE REGISTRY) प्रणाली से ज़मीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी, पारदर्शिता और सुरक्षा आएगी। इससे जहां आम नागरिकों को लाभ मिलेगा, वहीं सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी जैसी समस्याओं पर भी अंकुश लगेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!