Google Analytics —— Meta Pixel

Vaishno Devi Landslide : माता वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

Vaishno Devi Landslide  : जम्मू-कश्मीर के  माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन की चपेट में आए 3 तीर्थयात्रियों में से दो महिलाओं की मौत हो गई। इनके अलावा एक लड़की घायल हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और एक महिला सहित तीन घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़े :- Mahtari Vandana Yojana: मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही महिलाओं के खिले चेहरे, विष्णु भैया को दिया धन्यवाद, महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त

घायल श्रद्धालुओं की पहचान ओम प्रकाश उम्र 49 साल पुत्र रामप्रकाश, मुकेश कुमार उम्र 28 साल पुत्र रमाकांत, अमरीका सिंह उम्र 45 साल पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद सिंह सभी निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार जब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे थे तभी बैटरी कार मार्ग पर स्थित पंछी कॉलोनी के नजदीक एकाएक भूस्खलन (Vaishno Devi Landslide ) हुआ। इससे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। इस दौरान 3 श्रद्धालु भूस्खलन की चपेट में आ गए। वहीं दूसरी ओर सड़क मार्ग पर बना शेड भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

भूस्खलन (Vaishno Devi Landslide ) की सूचना मिलते ही तुरंत आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी व अधिकारी पुलिस सहित मौके पर पहुंच गए। घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद तुरंत कटड़ा पहुंचाया गया और वहां से एम्बुलेंस की मदद से उन्हें नारायणा अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज जारी है। सभी की हालत बेहतद बताई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!