हार-जीत से मिलती है सीख: छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर

Om Mathur Bayan: छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 3 दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं, जिन्होंने दंतेवाड़ा में बैठक ली। साथ ही मीडिया से कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस की चिंता नहीं है। हार-जीत से कुछ न कुछ सीखते हैं। झीरम मामले में रमन सिंह के नार्को टेस्ट के बारे में कहा कि कांग्रेस का ये बचकाना बयान है। नक्सल मामले पर माथुर ने कहा कि ये राष्ट्रीय मुद्दा है। इस पर सभी राजनीतिक पार्टियों को मिलकर काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा छत्तीसगढ़ आरक्षण विवाद, एडमिशन को लेकर मामला साफ नहीं 

ओम माथुर ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश का दौरा कर रहा हूं। जब से प्रभारी बना हूं। तीसरी बार छतीसगढ़ का दौरा है। चुनाव कैसे जीता जाए इसकी रणनीति बनाई जा रही है। पहले चरण में संभाग स्तरीय बैठक लिया था। कार्यकर्ताओं से वहां बातचीत किया था। अब हर विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहा हूं। चुनावी रचना को 2 हिस्सों में बांटता हूं। हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं की संख्या भी ज्यादा है। हर कार्यकार्ताओं को काम मिले इसकी हमें चिंता होती है। (Om Mathur Bayan)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में क्या चल रहा है और क्या नहीं इसकी चिंता हमें नहीं है। हम सिर्फ अपनी और अपनी पार्टी की चिंता करते हैं। हमारी पार्टी के हर एक कार्यकर्ता काम पर लगे हैं हम इसकी चिंता करते हैं। वहीं कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कुछ दिन पहले कहा था कि BJP की मैंने BJP की कुंडली दिखाई है। वे चुनाव नहीं जीतेंगे। इस पर माथुर ने कहा कि प्रमोद तिवारी मेरे मित्र भी रहे हैं, लेकिन उन्होंने एक बचकानी बात कह दी है। उन्होंने हमसे कुछ सवाल पूछे वो उनका अधिकार भी बनता है, लेकिन साथ-साथ एक बचकानी बात भी कह गए कि मैंने BJP की कुंडली दिखाई है आने वाले चुनाव में उनका राजयोग नहीं है। (Om Mathur Bayan)

ओम माथुर ने कहा कि मैं उनसे प्रश्न करना चाहता हूं कांग्रेस पहले अपनी जन्मपत्री दिखाए। कहीं वे नेहरू और गांधी जी का सपना तो साकार नहीं कर रहे। कांग्रेस अपने शब्दों का सही चयन करें। महेंद्र कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा ने झीरम मामले को लेकर कवासी लखमा के नार्को टेस्ट की बात की। CM भूपेश बघेल ने पूर्व CM रमन सिंह के नार्को टेस्ट करवाने को कहा है। इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कहने को कुछ नहीं है। ये उनका बचकाना बयान है। ये लोग हम पर आरोप लगा रहे हैं। ED और IT को लेकर हम पर आरोप लगा रहे हैं। इनके भ्रष्टाचारों की पोल उजागर हो रही है। कांग्रेस जनता को नकार चुकी है। उन्हें अपने शब्द चुनने की जरूरत है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी साल चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां जिलों का दौरा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button