Google Analytics —— Meta Pixel

आकाशीय बिजली का कहर, 10 लोगों की मौत, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Lightning Havoc : ओडिशा के छह जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटना से छह लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगला सहित कई राज्यों में बारिश जारी है।

यह भी पढ़ें : एक देश-एक चुनाव: कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी का ऐलान, 8 सदस्यों को मिली जगह 

ओडिशा में आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने कहा कि शनिवार (2 सितंबर) को ओडिशा के छह जिलों में बिजली गिरने (Lightning Havoc) से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए। हिमाचल में खराब मौसम का सबसे अधिक असर दिखा जहां कई लोगों की मौत हो गई, तो वहीं भूस्खलन के कारण कई घर ढह गए।

राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने हादसे (Lightning Havoc) के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने के कारण खोरधा में चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। बोलांगरी में दो, अंगुल जिले में एक, बौध में एक, जगतसिंहपुर में एक और ढेंकनाल में एक शख्स की जान चली गई। एसआरसी के अनुसार जो लोग घायल हुए है। वो खोरधा जिले के रहने वाले हैं।

आगामी दिनों में भी भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में अभी भी कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में राज्य के कई हिस्सों में इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी की है। कहा गया है कि साइक्लोन सर्कुलेशन ने मानसून को सक्रिय कर दिया है, जिससे पूरे राज्य में भारी बारिश हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!