Google Analytics —— Meta Pixel

होली पर छत्तीसगढ़ में शराबबंदी: सरकार का यू-टर्न, पूरे राज्य में बंद रहेंगी दुकानें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में होली को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। रंगों के इस पर्व पर राज्यभर में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि होली के दिन सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी और इस संबंध में आबकारी विभाग जल्द आधिकारिक आदेश जारी करेगा।

यह भी पढ़े :- AI Summit Protest Case: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक आठ आरोपी पकड़े

नई आबकारी नीति में पहले तय सात ड्राई डे में से होली, मुहर्रम और 30 जनवरी (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) को हटाने का निर्णय लिया गया था, जिससे यह माना जा रहा था कि इन दिनों दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन अब सरकार ने अपना रुख बदलते हुए होली पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामाजिक माहौल और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश जारी होने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

नई नीति के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026–27 में चार आधिकारिक ड्राई डे घोषित हैं—गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गांधी जयंती (2 अक्टूबर) और गुरु घासीदास जयंती (18 दिसंबर)।

उल्लेखनीय है कि 30 जनवरी को दुकानों के खुले रहने के निर्णय पर विरोध भी हुआ था। कई स्थानों पर प्रदर्शन कर नियमों में बदलाव की मांग की गई थी। फिलहाल होली पर शराबबंदी का फैसला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!