Google Analytics —— Meta Pixel

35 साल की शादीशुदा के साथ 17 साल के लड़के की लव स्टोरी, मामला पहुंचा थाने, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

जशपुर। छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जशपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 35 साल की शादीशुदा महिला और 17 साल के नाबालिक लड़के का प्रेम प्रसंग का मामला थाने पहुंचा। महिला ने नाबालिक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और हजारों रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर बालक को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है जहां 35 वर्षीय शादीशुदा महिला का सरगुजा में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिक के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों फोन के जरिए बातचीत करते थे। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि नाबालिक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया साथ ही उससे पैसे की मांग भी करता था।

लेकिन जब महिला शादी के लिए बोलती तो वह अक्सर टाल देता था। महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसने एक कहानी बनाई। महिला जब भी उससे फोन करती तो वह खुद को नाबालिक का छोटा भाई बताकर महिला से बात करता था। उसने महिला को बताया कि उसके बड़े भाई की मौत हो गई है। लेकिन जब महिला को पूरी सच्चाई पता चली तो वह शिकायत लेकर थाने पहुंच गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच बीते 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला से पीछा छुड़ाने नाबालिक ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर अपने आप को मृत बता दिया। पीड़िता की शिकायत पर नाबालिक के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बालक को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!