Google Analytics —— Meta Pixel

प्यार, भरोसा और धोखा: झूठी शादी का जाल बिछाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes News : झूठी शादी का भरोसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में नाम बदलकर फरार हो गए आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए अलग-अलग ठिकानों पर छिपकर रह रहा था। सटीक सूचना के आधार पर जामुल पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के गीतपुरी से उसे धर दबोचा।

यह भी पढ़े :- पैसे की भूख ने बिगाड़ दी गांव की परंपरा, उरमाल में सालों से होता आ रहा ओपेरा इस बार बना अश्लील तमाशा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र की निवासी प्रार्थिया ने 19 नवंबर 2025 को थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी पुत्री की रायपुर निवासी हेमंत अग्रवाल से जान-पहचान थी। आरोपी ने शादी का झूठा आश्वासन देकर पीड़िता को पत्नी की तरह अपने साथ रखा और शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में जब पीड़िता ने आरोपी के साथ रहने से इनकार किया, तो आरोपी ने जबरन उसे घर से उठाकर अपने साथ ले गया। मामले में थाना जामुल में अपराध क्रमांक 918/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 115(2), 64(2)(एम), 138, 351(3) एवं 89 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहा। जामुल पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। विवेचना के दौरान सूचना मिली कि आरोपी बलौदाबाजार जिले के गीतपुरी क्षेत्र में नाम बदलकर रह रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने दबिश देकर घेराबंदी की और आरोपी हेमंत कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुनितराम सूर्यवंशी, आरक्षक शौकत खान एवं ललित साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर दुर्ग पुलिस सख्त है और ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। (Chhattisgarh Crimes News )

Back to top button
error: Content is protected !!