Google Analytics —— Meta Pixel

भीषण रेल हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी निर्माण क्रेन, 19 यात्रियों की मौत, 80 से अधिक घायल

Thailand Train Accident : थाईलैंड में एक बेहद दर्दनाक और असामान्य रेल हादसा सामने आया है। राजधानी बैंकॉक से देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से की ओर जा रही एक यात्री ट्रेन पर निर्माण कार्य में लगी एक विशाल क्रेन गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 19 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :- प्यार, भरोसा और धोखा: झूठी शादी का जाल बिछाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

थाई पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर गति में थी। रेल पटरी के समीप चल रहे हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट के दौरान अचानक एक भारी-भरकम क्रेन अनियंत्रित होकर सीधे ट्रेन के डिब्बों पर गिर पड़ी। हादसे के कारण ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया और उसमें आग लग गई।

यह दुर्घटना बुधवार सुबह, बैंकॉक से लगभग 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व, नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुई। ट्रेन उबोन रत्चाथानी प्रांत जा रही थी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मलबे में अभी और शव फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने का कार्य जारी है।

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, हादसे के बाद ट्रेन में आग लग गई थी, जिसे बाद में दमकल कर्मियों ने काबू में कर लिया। बचाव दल, पुलिस और मेडिकल टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

थाईलैंड के परिवहन मंत्री पिफात रत्चाकितप्रकान ने बताया कि ट्रेन में कुल 195 यात्री सवार थे। उन्होंने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, शुरुआती जांच में निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। (Thailand Train Accident)

पुलिस यह जांच कर रही है कि क्रेन का संचालन करने वाली कंपनी ने सुरक्षा नियमों का पालन किया था या नहीं। हादसे के कारणों और जिम्मेदारों की पहचान के लिए विस्तृत जांच जारी है। (Thailand Train Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!