Google Analytics —— Meta Pixel

Mary Kom Controversy : मैरी कॉम विवाद में नया मोड़, पूर्व पति ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Mary Kom Controversy : छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बॉक्सर एमसी मैरी कॉम एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनके पूर्व पति करुंग ऑनलर ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के गंभीर आरोप लगाए हैं। ऑनलर ने यह आरोप मिडिया से बातचीत में लगाए।

यह भी पढ़े :- भीषण रेल हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी निर्माण क्रेन, 19 यात्रियों की मौत, 80 से अधिक घायल

करुंग ऑनलर ने दावा किया कि मैरी कॉम के शादीशुदा जीवन के दौरान उनके एक जूनियर बॉक्सर से संबंध थे। उन्होंने बताया कि यह मामला वर्ष 2013 का है, जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद भी हुआ था, हालांकि बाद में आपसी सुलह हो गई थी।

पूर्व पति ने इंटरव्यू में यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में मैरी कॉम का उनकी बॉक्सिंग एकेडमी में कार्यरत एक व्यक्ति के साथ संबंध था। ऑनलर का दावा है कि इस संबंध के प्रमाण के रूप में उनके पास व्हाट्सएप संदेश मौजूद हैं और संबंधित व्यक्ति का नाम भी उन्हें ज्ञात है। उल्लेखनीय है कि मैरी कॉम और करुंग ऑनलर ने पिछले वर्ष अपने तलाक की पुष्टि की थी।

टीवी शो के बयान के बाद सामने आए आरोप

पूर्व पति द्वारा ये आरोप ऐसे समय सामने आए हैं, जब मैरी कॉम ने हाल ही में एक टीवी कार्यक्रम में अपने पूर्व पति पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए थे। मैरी कॉम ने कहा था कि ऑनलर ने उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर लोन लिया और कुछ संपत्तियां अपने नाम कर लीं। उन्होंने यह भी कहा था कि घर का पूरा खर्च उनकी कमाई से चलता था।

‘यूज एंड थ्रो’ की तरह निकाला गया: ऑनलर

करुंग ऑनलर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें “यूज एंड थ्रो” की तरह बाहर कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि मैरी कॉम बॉक्सिंग एकेडमी की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऑनलर ने कहा कि यदि उन पर करोड़ों रुपये की चोरी का आरोप है, तो संबंधित एजेंसियां उनके बैंक खातों की जांच करा सकती हैं। (Mary Kom Controversy)

फिलहाल इस पूरे विवाद पर मैरी कॉम की ओर से कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है और किसी कानूनी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच या अदालत की प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। (Mary Kom Controversy)

Back to top button
error: Content is protected !!