PM मोदी के नाम पर नेता प्रतिपक्ष महंत ने जोड़े हाथ, कहा- अब मैं नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता

Mahant on PM Modi: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए बयानों को लेकर कांग्रेस नेता घिरते नजर आ रहे हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मीडिया के सामने हाथ जोड़ लिए और कहा कि मैं अब नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि ये बात उनके मुख्यमंत्री और भक्तों को बता दीजिए। वहीं ज्योत्सना महंत पर लगातार निष्क्रियता का आरोप लगने के बाद उन्होंने कहा कि मरवाही की जनता जानती है कि हम इस क्षेत्र में कितने सक्रिय रहे हैं। ये परिणाम बताएगा। महंत ने कहा कि सरोज पांडे बताएं कि वह यहां क्यों आती थी।

यह भी पढ़ें:- जिलेभर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी ने मनाया नववर्ष

इस बीच छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से मरवाही प्रत्याशी रहे गुलाब राय ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रवेश किया। हालांकि यह सभी कार्यकर्ता पूर्व में कांग्रेस के ही सदस्य रहे थे। साथ ही मंच से लोकसभा चुनाव को महाभारत का युद्ध कहा। वहीं खुद को कर्ण और चरणदास महंत को दुर्योधन बताते हुए कहा कि वे हर स्थिति में उनका साथ देंगे। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत अपनी पत्नी और कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने मरवाही पहुंचे थे। इस दौरान PM नरेंद्र मोदी पर दिए बयानों पर FIR होने के बाद चरणदास महंत ने हाथ जोड़कर कहा कि मैं नरेंद्र मोदी के लिए कुछ नहीं कहना चाहता हूं। (Mahant on PM Modi)

वहीं कांग्रेस प्रवेश के बाद गुलाब राज ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को याद किया और कहा कि चरणदास महंत के लिए खून बहा देंगे। कांग्रेसियों के लगातार भाजपा प्रवेश पर चरणदास महंत ने कहा कि एक महीना इंतजार कीजिए। यह लोग किस तरीके से रोते हुए वापस कांग्रेस में आएंगे। यह जो लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं वो खुद भ्रम में है। भाजपा को भी भ्रम में डाल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष महंत ने स्वीकार किया कि कांग्रेस की एकता टूटने के कारण ही विधानसभा चुनाव में हार हुई है। महंत ने कहा कि वर्तमान स्थिति में पिछले चुनाव से बेहतर स्थिति में छत्तीसगढ़ में परिणाम आएगा। (Mahant on PM Modi)

Related Articles

Back to top button