तेज रफ्तार कार ने तीर्थयात्रियों को मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत
Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने तीर्थयात्रियों को टक्कर मार दी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मुंबई से करीब 390 किलोमीटर दूर संगोला शहर के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक 32 तीर्थयात्रियों का एक समूह कोल्हापुर जिले के जठरवाड़ी से मंदिर नगर पंढरपुर के लिए धार्मिक यात्रा पर था। मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की सहायता दी गई है।
यह भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरों के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित, विराट और राहुल को दिया गया आराम
बताया जा रहा है कि तीर्थयात्रियों के समूह ने तीन दिन पहले कोल्हापुर से चलना शुरू किया था और जैसे ही वे संगोला पहुंचे, एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि कार चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया था। घटना में मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। सभी तीर्थयात्रियों की पहचान के लिए पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। वहीं हादसे को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। (Maharashtra Road Accident)
Maharashtra | Seven dead, several injured in a road accident near Sangole town in Solapur district. Pilgrims were traveling from Kolhapur to Pandharpur. More details awaited: Solapur SP Shirish Sardeshpande
— ANI (@ANI) October 31, 2022
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपए की तत्काल सहायता देने की भी घोषणा की। हादसे की जानकारी मुख्यमंत्री को मिलते ही उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन से संपर्क कर घायल वारकरियों का तत्काल उचित इलाज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना कैसे हुई इसकी तत्काल जांच के भी निर्देश दिए हैं। NCRB के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते साल 2021 में देश में 4 लाख 3 हजार 116 सड़क हादसे दर्ज किए गए, जिसमें टॉप पर उत्तर प्रदेश रहा। वहीं महाराष्ट्र में 3 हजार 996 मौतें दर्ज की गई। एक्सप्रेसवे पर हादसों की बात की जाए तो उसमें महाराष्ट्र में 6.4 फीसदी की दर से घटनाएं सामने आए थीं। (Maharashtra Road Accident)
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता की घोषणा की गई है और प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि घायलों को तत्काल और उचित उपचार मुहैया कराया जाए: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे https://t.co/OckK07uedM pic.twitter.com/aWDblGzwqF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2022
बता दें कि 30 अक्टूबर को अमरावती में एक जर्जर दो मंजिला इमारत ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हादसे को लेकर एक अधिकारी ने बताया था कि इमारत में अधिकतर मकान खाली थे, क्योंकि इसके निवासी पहले ही दूसरी जगह जा चुके थे। (Maharashtra Road Accident)
राज्य में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे
इमारत के भूतल पर पांच दुकानें थीं और बैग बेचने वाली एक इकाई में कुछ काम हो रहा था। नगर निगम के मुताबिक, इस साल जुलाई में इमारत को गिराने के लिए नोटिस जारी किया था, क्योंकि यह पुरानी और जर्जर हो गई थी। इसी दिन ठाणे के कलवा इलाके में चार मंजिला इमारत के एक फ्लैट की स्लैब गिर गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए थे। महाराष्ट्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। (Maharashtra Road Accident)



