महासमुंद : बागबाहरा में सुरता सम्मान समारोह और साहित्य सम्मेलन का हुआ गरिमामय आयोजन

बागबाहरा : महासमुंद जिले के बागबाहरा में साहित्य, कला और संस्कृति के संवर्धन और नव कलमकारों को दिवंगत साहित्यकारों के नाम से सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वर्गीय मेहतर राम साहू की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ बिहारी लाल साहू रायगढ़ थे। विशेष अतिथि गीतकार रामेश्वर शर्मा जी रायपुर, व्यंगकार स्वराज्य करुण पिथौरा, गजलकार अशोक शर्मा महासमुंद एवं पत्रिका सर्वनाम के संपादक रजत कृष्ण उपस्थित थे।

आमंत्रित अतिथियों द्वारा माता सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र में पूजन अर्चना और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात आयोजन समिति के कार्यकारिणी द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया। सम्मान की कड़ी में दिवंगत साहित्यकारों और सम्मानित साहित्यकारों का व्यक्तित्व कृतित्व का पठन किया गया। जिसमें सुरता सम्मान 2021 में स्व मेहतर राम साहू सम्मान प्रवीण प्रवाह पिथौरा को साहित्य सेवा और छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत फ़िल्म भूलन द मेज के टाइटल सॉंग के लिए दिया गया। छत्तीसगढ़ के साहित्यकार डॉ नारायण लाल परमार सम्मान अभनपुर के निवासी व दक्षिण कोसल टुडे के संपादक ललित शर्मा को प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़े:BSNL के इन रिचार्ज प्लान का तोड़ Jio के पास भी नहीं, मिलता है 600GB तक डाटा और फ्री कॉलिंग

छत्तीसगढ़ी में रामायण लिखने और अन्य सभी विधाओं के लिए डॉ प्रभंजन शास्त्री सम्मान लोकनाथ साहू बालोद, संस्कृति कर्मी स्व हरिकृष्ण श्रीवास्तव रसिक सम्मान लखन लाल साहू मोखला राजनांदगांव, भाषाविद स्व. बी.बी दुबे सम्मान शुभांगी ठाकुर, पत्रकारिता के लिए स्व बी.सी. दास सम्मान जितेंद्र वर्मा खैरझिटिया कोरबा, बागबाहरा के गजलकार, भजन लेखक पी एल कोरी सम्मान सुमन शर्मा बाजपेयी रायपुर व स्व शांता देवी सेन सम्मान छंद साधिका इंद्राणी साहू भाटापारा को प्रदान किया गया।

प्रदेशभर से आये हुए अतिथियो द्वारा स्व. मेहतर राम साहू की साहित्यिक यात्रा और योगदान के ऊपर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही आगंतुक कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया।

महासमुंद : बागबाहरा में सुरता सम्मान समारोह और साहित्य सम्मेलन का हुआ गरिमामय आयोजन
सुरता सम्मान समारोह

उक्त आयोजन में प्रदेश के अन्य जिले से साहित्यकार उपस्थित रहे, जिसमें वीरेंद्र सरल मगरलोड, ईश्वर साहू साजा, अजय अमृतांशु भाटापारा, मनीराम मितान, घनश्याम कुर्रे, रिखी राम धुर्वे, रामकुमार साहू, मिनेश साहू, कुलेश्वर दास कबीर धाम गंडई, श्रवण साहू, वीरेंद्र साहू, पुरषोत्तम चक्रधारी, प्रदीप कुँवरदादा, हीरा लाल साहू, कमलेश कौशिक, खोवा लाल बिसेन, शीतल ध्रुव राजिम-पांडुका, बंटी छत्तीसगढ़ीहा, उत्तरा कुमार पिथौरा, बी आर साहू, जगत भूमिल,सुरेंद्र अग्निहोत्री, श्लेष चंद्राकर, द्रोपती सरसिज, सुजाता साहू, जितेश्वरी साहू, मनोज यादव पुलस्त्य साहू, सिद्धू, अजय शेखर नेताम, जय राम पटेल, जी एल साहू महासमुंद, डोलामणि साहू, गणेश देवदास, धनी राम नन्द, नर्मदा दीवान पिथौरा आदि ने कविता पाठ किया।

कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र मानिकपुरी व रूपेश्वर तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर के वरिष्ठ सी पी तिवारी , अविनेश कोशे, पोखराज साहू,जीतराम साहू, गिरीश श्रीवास्तव, उल्लास दास , सालिक राम साहू, राजेश सोनी, लक्ष्मी सोनी, राजेश चंद्राकर, ध्रुवंशी जी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : विवेकानंद स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा,जीत तभी होती है, जब ठान ली जाती है

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने स्व मेहतर राम सृजन संस्थान के हबीब खान समर, डॉ विकास अग्रवाल, रामशरण साहू, अजय अटपटू, अनुराग द्विवेदी, डिगेश्वर अलकरहा, केतन साहू, लोकेश दीवान, सपन डहरवाल, सुनील कोरी, डिमान सेन,बालेश साहू ,प्रेम साहू ,मिलन साहू ,शेखर साहू, निरंकार चंद्राकर, पवन चंद्राकर, पुरणेंद्र चंद्राकर का योगदान रहा। संस्था के अध्यक्ष धनराज साहू द्वारा सभी आगंतुक अतिथियो व साहित्यकारों के साथ उपस्थित श्रोताओं का आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Back to top button