Mahindra की इन तीन SUV पर मिल रहा है 84 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, देखें गाड़ियों की लिस्ट

Mahindra Car Discount : अप्रैल का महीना चल रहा है और कार कंपनियां अपनी-अपनी बिक्री को एक बार से नए FY के तौर पर बढ़ते हुए देखने की कोशिश में लगी हैं। लिहाजा नए मॉडल्स पर अच्छा खास डिस्काउंट और ऑफर्स पेश किये जा रहे हैं। Mahindra अपनी चुनिंदा गाड़ियों पर इस समय काफी अच्छा दे रही है।

तो अगर आप Mahindra Thar, XUV 300 और Bolero neo मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको इन गाड़ियों पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। आपको हम यह भी बताते चलें कि ये गाडियां ऑन रोड से लेकर ऑफ रोड पर भी जमकर चलती हैं। यानी ये हर तरह के रास्तों के लिए बेहतर साबित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सामने हैं ये पांच चुनौतियां, विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी देख रहे सीएम

Mahindra Car Discount : XUV 300

XUV 300 एक लोकप्रिय SUV के रूप में अपनी जगह बना चुकी है। इसमें स्पेस से लेकर दमदार इंजन देखने को मिलता है। अप्रैल के इस महीने में अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो आप 67,250 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 8.41 लाख से शुरू होती है। इसमें 1.2L पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन लगे हैं।

Mahindra Thar

यह एक दमदार SUV है जोकि सॉलिड मॉडल है जोकि रफ एंड टफ के हिसाब सही है। इसमें स्पेस से लेकर दमदार इंजन देखने को मिलता है। यह एक 5 सीटर SUV है। Mahindra Thar में भी स्पेस से लेकर दमदार इंजन देखने को मिलता है। अप्रैल के इस महीने में अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो आप 71,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 10.54 लाख से शुरू होती है। इसमें 1.2L पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन लगे हैं। थार में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है, लेकिन अभी यह 2 डोर में उपलब्ध है जिसकी वजह से रियर सीट्स तक जाने में थोड़ी दिक्कत जरूर होती है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 5 महीने बाद मिले 100 से ज्यादा पॉजिटिव मरीज, इन जिलों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना

Mahindra Car Discount : Mahindra Neo

गावों कस्बों को ध्यान में रखते हुए Mahindra Neo को बाजार में पेश किया गया था। इसमें 1.5-लीटर mHawk 100 डीजल इंजन दिया गया है। इससे कार को 100 bhp पावर 260 Nm टॉर्क मिलेगा। साथ ही इस एसयूवी में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 9.62 लाख से शुरू होती है। इस समय इस गाड़ी पर पूरे 84,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रह है।

Related Articles

Back to top button