महतारी वंदन योजना के लिए 15 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण, छूटे महिलाएं को मिलेगा मौका
Mahtari Vandan Yojana 2025: छत्तीसगढ़ के आदिवासी और नक्सल प्रभावित इलाकों की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, महतारी वंदन योजना से वंचित रह गई बस्तर संभाग के 5 जिलों की महिलाएं अब इस योजना का लाभ ले सकेंगी। पात्र हितग्राहियों का विशेष पंजीकरण 15 अगस्त से 31 अगस्त तक किया जाएगा। यह पंजीकरण ऑफलाइन तरीके से होगा, ताकि दूरस्थ और इंटरनेट सुविधा से वंचित इलाकों की महिलाएं भी आसानी से आवेदन कर सकें।
यह भी पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस विशेष : छत्तीसगढ का मंगल पाण्डे लश्कर हनुमान सिंह
इस अभियान के तहत नियद नेल्लानार क्षेत्र के 53 कैंपों और 511 आंगनबाड़ी केंद्रों के हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उन्हें घरेलू जरूरतों में मदद मिल सके। महिला एवं बाल विकास विभाग ने दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और कांकेर के कलेक्टरों को इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक पी.एस. एल्मा के मुताबिक यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की 23 जुलाई को ली गई विभागीय समीक्षा बैठक के निर्देशों के बाद लिया गया है। आवेदन पूरा होने के बाद पात्रता की जांच और सत्यापन किया जाएगा, ताकि लाभ जल्द से जल्द दिया जा सके। (Mahtari Vandan Yojana 2025)
पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया
- 15 अगस्त से 31 अगस्त तक आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
- 1 सितंबर से 15 सितंबर तक सेक्टर से जिला स्तर तक आवेदनों का सत्यापन होगा।
- 16 सितंबर से 25 सितंबर तक सत्यापित आवेदनों को वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
कैसे करें पंजीकरण ?
- महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
- “पंजीकरण” (Registration) पर क्लिक करें।
- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, वोटर ID का नंबर दर्ज करें।
- पति का नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज यानी आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- सबमिट करने के बाद विभागीय टीम फॉर्म और दस्तावेजों का सत्यापन करेगी।
- पात्र पाए जाने पर नाम लाभार्थी सूची में जोड़ा जाएगा।
पात्रता मानदंड
- आवेदन साल की 1 जनवरी को 21 साल या उससे ज्यादा आयु होनी चाहिए।
- विवाहित महिलाएं, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं पात्र हैं।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक/खाता विवरण
- वोटर ID कार्ड
- पासपोर्ट फोटो
महिला एवं बाल विकास विभाग का कहना है कि इस बार किसी भी पात्र महिला को योजना से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रदेश में पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए वेब पोर्टल को समय पर चालू किया जाए और ग्रामीण स्तर पर भी आवेदन सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यह छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख महिला सशक्तिकरण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसके तहत हर महीने 1 हजार की DBT सहायता दी जाती है। 1 अगस्त 2025 को इसके तहत 18वीं किस्त के रूप में करीब 647.35 करोड़ का भुगतान हो चुका है, जो 69.19 लाख महिलाओं के बैंक खातों में गया है। (Mahtari Vandan Yojana 2025)



