Google Analytics —— Meta Pixel

महतारी वंदन योजना को लेकर सियासत, कांग्रेस ने उठाए सवाल, डिप्टी CM साव का जवाब

Politics on Mahtari Vandan: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने आवेदन की प्रक्रिया फिर शुरू हो रही है, जिसे लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि सिर्फ बस्तर ही क्यों, पूरे प्रदेश में आवेदन की प्रक्रिया फिर शुरू होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से कहा कि बस्तर के अलावा बाकी संभाग की महिलाएं भी महतारी वंदन योजना में आवेदन करने का इंतजार कर रही है। नगर निगम चुनाव के दौरान उनसे वादा किया गया था, उन्हें फिर आवेदन का अवसर मिलेगा। फिर 15 अगस्त को महतारी वंदन योजना की शुरुआत सिर्फ बस्तर संभाग के लिए क्यों ?

यह भी पढ़ें:- महतारी वंदन योजना के लिए 15 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण, छूटे महिलाएं को मिलेगा मौका

ठाकुर ने कहा कि रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर संभाग की महिलाओं के साथ भेदभाव क्यों? चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादा करना और सत्ता मिलने के बाद धोखेबाजी करना भाजपा का चरित्र है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं से फार्म भरवाया था, अभी भी 40 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजना से जुड़ी 2 लाख से ज्यादा महिलाओं की छटनी की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग को आखिर डर किस बात का है, जो ऑनलाइन आवेदन के लिए वेब पोर्टल को चालू नहीं कर रहे हैं, बल्कि बस्तर में गुपचुप तरीके से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आवेदन लिया जा रहा है। (Politics on Mahtari Vandan)

15 अगस्त से सभी का ले आवेदन: कांग्रेस

उन्होंने पूछा कि महिला एवं बाल विकास विभाग क्या सिर्फ बस्तर की महिलाओं के लिए जिम्मेदार हैं। बस्तर के अलावा प्रदेश की बाकी महिलाओं के प्रति विभाग क्यों नहीं सोच रहा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 15 अगस्त से पूरे प्रदेश में महतारी वंदन योजना का आवेदन लेने का निर्देश दे। ऑनलाइन आवेदन के लिए वेब पोर्टल को चालू करें। प्रदेश की लाखों महिलाएं महतारी वंदन योजना से जुड़ने के लिए आवेदन के लिए तैयार है और भाजपा ने उन्हें वादा भी किया था। इस पर डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार किया है। (Politics on Mahtari Vandan)

डिप्टी CM अरुण साव ने किया पलटवार

साव ने कहा कि बस्तर के लोगों के जीवन में परिवर्तन के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का फायदा दुरस्त इलाकों तक मिले ये कोशिश है। दुरस्त अंचल की महिलाएं बड़े पैमाने पर महतारी वंदन से छूट गई थी, उनके लिए ये शुरू कर रहे हैं। आगे चलकर सभी के लिए ये होना है। कांग्रेस को इस मामले में बोलने का हक नहीं है। महिलाओं को ठगने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने 5 साल में 5 पैसा भी माता-बहनों को नहीं दिया। आज हमारी सरकार दे रही तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। बता दें कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिया जा रहा है। (Politics on Mahtari Vandan)

Back to top button
error: Content is protected !!