Mahtari Vandan Yojana : महतारियों को झटका, कल नहीं आएंगे बैंक खातों में पैसे, पढ़े पूरी खबर

Mahtari Vandan Yojana : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 7 मार्च को आयोजित महतारी वंदन योजना राशि वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय नहीं मिल पाने के कारण स्थगित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें:- सड़क हादसों में जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में 9 प्रतिशत की कमी, पढ़ें पूरी खबर
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री योजना के तहत महिलाओं को पहली किश्त जारी करने वाले थे. कार्यक्रम की जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी. योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं 1000 प्रतिमाह की राशि दी जानी है.
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में शुरू होंगे कर्मकांड, ज्योतिष विज्ञान और योगदर्शन में डिप्लोमा कोर्स, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
आपको बता दे महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) का फायदा लेने के लिए प्रदेशभर से 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरा है। योजना के तहत फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी थी। महिलाओं द्वारा फॉर्म भरे जाने के बाद विभागीय अधिकारियों ने आवेदन की जांच की और आवेदनकर्ताओं की अंतरिम सूची जारी की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवेदन करने वाले आवेदकों में से 70 लाख 14 हजार 581 आवेदनकर्ताओं का फॉर्म सिलेक्ट हुआ है। 11 हजार 771 आवेदनकर्ताओं का फार्म रिजेक्ट( हुआ है। (Mahtari Vandan Yojana)



