Google Analytics —— Meta Pixel

रेलमार्ग पर बड़ा हादसा टला भूस्खलन से ट्रैक बाधित, कई ट्रेनें रद्द..

Landslide on Koraput-Vishakhapatnam route: लगातार बारिश की वजह से कोरापुट-विशाखापटनम मार्ग पर देर रात मनबर व जरटी स्टेशन के बीच भूस्खलन से रेलमार्ग बाधित हो गया। रेलमार्ग पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा आकर गिरने से ट्रैक और ओएचई केबल को काफी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़े :- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

इसके चलते विशाखापटनम से किरंदुल व जगदलपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें कोरापुट में ही रोका गया है। भूस्खलन की सूचना पर रेलवे ने मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। रेल अधिकारियों ने बताया है कि लाइन क्लियर होने में दिन भर का समय लग सकता है। (Landslide on Koraput-Vishakhapatnam route)

यह भी पढ़े :- पन्नू के बाद 19 खालिस्तानी आतंकियों पर NIA का शिकंजा, जारी की नई लिस्ट, जब्त होगी सबकी संपत्ति

जिसकी वजह से राउरकेला से जगदलपुर आने वाली एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस कोरापुट में रद कर दी गई है। वहीं जगदलपुर से सुबह पांच बजे हावड़ा के लिए रवाना हुई समलेश्वरी एक्सप्रेस जयपुर से वापस जगदलपुर लौट रही है। किरंदुल पैसेंजर को दंतेवाड़ा से जयपुर के बीच चलाया जाएगा। (Landslide on Koraput-Vishakhapatnam route)

Back to top button
error: Content is protected !!