डोंगरगढ़ में बड़ा हादसा : मां बमलेश्वरी मंदिर के रोपवे ट्राली गिरी, भाजपा नेता हुए घायल

Accident in Dongargarh Temple : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर के रोपवे में आज शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रोपवे की एक ट्राली अचानक गिर पड़ी, जिससे उसमें सवार भाजपा नेता घायल हो गए। हादसे के समय ट्राली में पूर्व गृहमंत्री राम सेवक पैकरा, वरिष्ठ भाजपा नेता भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल मौजूद थे।

यह भी पढ़े :- वीजा कैंसिल… पाकिस्तानियों को खोज-खोजकर वापस भेजें, अमित शाह ने सभी सीएम को कॉल करके कहा

बताया जा रहा है कि, इस हादसे में भाजपा नेता भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक ट्राली में 6 लोग सवार थे। सवारों में राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह, मनोज अग्रवाल के नाम बताए गए हैं। (Accident in Dongargarh Temple)

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण हुआ कर्जमुक्त, अब विकास को मिलेगी और तेज गति

बताया जा रहा है कि, भरत वर्मा के हाथ में चोट आई है। हादसे की वजह मेंटेनेंस में लापरवाही को माना जा रहा है। वहीं इस हादसे में भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा सकुशल है। (Accident in Dongargarh Temple)

Back to top button
error: Content is protected !!